
खेल ने बदल दी युवाओं की राह
मनीष कुमार सिंह
अजमेर. खेल जीवन में सकारात्मकता के साथ-साथ युवाओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ाता है। वहीं नशे में डूबे युवाओं की सोच में बदलाव में मददगार साबित हुआ। शहर में खादिम समुदाय के युवाओं को नशे सहित अन्य बुरी आदतों से बाहर निकालने के नेक इरादे से हुई केएफसी डे-नाइड क्रिकेट टूर्नामेंट का लगातार तीसरे साल सफल आयोजन किया गया। अब युवा क्रिकेट और जिम के माध्यम से बॉडी बिल्डिंग पर ध्यान लगा रहे है।
रविवार दोपहर केएफसी ग्रुप चेयरमैन सैयद लियाकत हुसैन मोतीवाला ने बताया कि तीन वर्ष पहले शुरू हुए टूर्नामेंट में तीसरे साल चन्दवरदायीनगर स्टेडियम में फ्लड लाइट में डे-नाइट टी-20 क्रिकटे मैच खेले गए। पहली मर्तबा था इतना बड़ा आयोजन किया गया। उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट का एक और नेक मकसद है। वह है युवा पीढ़ी का ध्यान नशे और बुरी आदतों से दूर हटाकर खेल में लगाना। बीते तीन साल में इसका खादिम समुदाय के युवाओं में बदलाव भी नजर आने लगा है। युवा नशे से तौबा कर खेल और जिम में समय बिता रहा है, जो टूर्नामेंट का सकारात्मक पहलू है। इसे आगे भी बरकरार रखा जाएगा।
पचास साल का खिलाड़ी
सैयद मुकीत चिश्ती ने बताया कि टूर्नामेंट में समुदाय के युवा ही नहीं प्रौढ़ भी हिस्सा ले रहे है। इसके अलावा बड़े बुजुर्ग मैच देखने व युवाओं को प्रोत्साहित करने आते है। टूर्नामेंट में 16 साल का युवा और 45 साल का प्रौढ़ भी अपनी खेल प्रतिमा का लोहा मनवा रहे है।
आईपीएल की तर्ज पर नीलामी
पार्षद सैयद अमाद चिश्ती ने बताया कि केएफसी टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर खेला जाता है। समुदाय की 12 टीम के लिए बाकायदा 144 खिलाडिय़ों की बोली लगाई जाती है। साल 2019 में बोली में सर्वाधिक बोली शाकिर खान के नाम रही। शाकिर को 18 हजार 600 में खरीदा गया। इसके अलावा टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को एक लाख 51 हजार और रनरअप को 75 हजार का पुरस्कार व टॉफी दी जाती है।
आज होगा समापन
सैयद लियाकत हुसैन ने बताया कि टूर्मामेंट का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार शाम 7 बजे पटेल स्टेडियम के पास राजहंस वाटिका में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि अंजुमन सैयद जादगान, अंजुमन यादगार चिश्तिया शेखजादगान होंगे।
यह है कमेटी :
टूर्नामेंट के आयोजन में केएफसी ग्रुप की कमेटी है। जिसमें चेयरमैन सैयद लियाकत हुसैन मोतीवाली है। पार्षद सैयद अमाद चिश्ती, मुकीत चिश्ती, गौहर चिश्ती, फैजान चिश्ती, दानिश चिश्ती, फरदीन चिश्ती, हसनेन चिश्ती कमेटी सदस्य है।
Published on:
8 Apr 2019, 3:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.