अजमेर

मलारना डूंगर: विकास अधिकारी पद पर आते ही लंबित कामों की ली जानकारी

Aug 25, 2026
Rajasthan

मलारना डूंगर. उपखंड क्षेत्र में लंबे समय से रिक्त चल रहे विकास अधिकारी के पद पर जिला परिषद सीकर से पदोन्नति के बाद नियुक्त रामकरण ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण किया और लंबित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कर्मचारियों से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार बौंली विकास अधिकारी योगेश कुमार मीना के पास था। निरीक्षण के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Updated on:
05 Sept 2026 04:08 pm
Published on:
25 Aug 2026 06:01 am