
अजमेर ।
राजस्थान में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद अजमेर में रात को तेज हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई । पूरे दिन की तेज गर्मी के बाद रात को लोगो ने राहत की सांस ली। बरसात से शहर के तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को काफी राहत मिली दिन में तेज गर्मी के बाद शाम को मौसम में करवट ली। पहले अंधड़ आया और रात को बरसात शुरू हो गई। सड़कों पर पानी भर गया बिजली चमक रही बरसात आधे घंटे तक चली।
प्रदेश में मौसम विभाग के तूफानी अलर्ट के बाद दिन की गर्मी से शहर में अचानक मौसम पलट गया। सोमवार सुबह से ही उमस के मारे लोगो का हाल बेहाल रहा।वहीं दोपहर बाद आसमां में बादल छाये और हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगो ने उमस भरी गर्मी से राहत ली।
आपको बता दें कि प्रदेश में मौसम विभाग ने तूफ़ान का अलर्ट जारी किया हुआ है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में तूफ़ान किसी भी पल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने ये अलर्ट हाल ही में नोएडा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों में आए तूफान के बाद जारी किया है। तूफ़ान आने के बाद इन राज्यों में करीब 42 लोगों की मौत्त हो चुकी है और विभाग ने इन राज्यों के साथ राज्यस्थान में भी अगले 72 घंटो का भी अलर्ट जारी किया हुआ है।