श्रीडूंगरगढ़. आपणो गांव सेवा समिति की ओर से भीषण गर्मी के दौरान पेयजल किल्लत वाले गांवों में टैंकरों की व्यवस्था कर पशुखेलियों में पानी डाला जा रहा है। समिति के प्रवक्ता मदन सोनी ने बताया कि रेवाड़ा, धोलिया, लाधडिय़ा, लालमदेसर छोटा आदि गांवों में पानी की किल्लत देखते हुए गांवों की पशु खेलियों में रोजाना एक से दो टैंकर पानी डलवाया जा रहा है। लाधडिय़ा व धोलिया गांव में जनमानस के लिए पीने के पानी की नियमित व्यवस्था की जा रही है। सेवा समिति के शूरवीर मोदी ने बताया कि जल सेवा अभियान के तहत पालसिया वितरण, दूरस्थ स्थानों पर वन्य जीवों के लिए पानी की व्यवस्था करना, शहरी क्षेत्र में राहगीरों के लिए पानी की मटकियां रखना आदि व्यवस्था की गई है।