राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में मारपीट व छीना झपटी करने के प्रकरण में टाउन पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार यूनुस उर्फ मिर्जा (40) पुत्र चिरागदीन निवासी लखूवाली टाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर छीनी गई नकदी में से सात सौ रुपए व वारदात में इस्तेमाल एक मोटर साइकिल तथा रॉड बरामद की है। आरोपित यूनुस को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।