अजमेर

एमडी ने दिए बिजली चोरों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश

बिजली चोरी मिली तो मौके पर ही कटेगा कनेक्शन अजमेर डिस्कॉम
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 8:07 PM IST
एमडी ने दिए बिजली चोरों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश
ajmer discom

अजमेर. ajmer discom अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक md वी.एस भाटी ने निगम की सतर्कता शाखा के सभी अधिकारियों को पूरे डिस्कॉम क्षेत्र में बिजली चोरों electricity thievesके खिलाफ सख्त कार्यवाही action करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी के प्रकरण में किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाए। अधिकारी राजस्व बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर झूुंझुनूं सतर्कता शाखा के अधीशाषी अभियंता कमलकांत शर्मा को निलम्बित करने के निर्देश दिए। एमडी भाटी ने डिस्कॉम मुख्यालय पर सतर्कता शाखा के अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बिजली चोर राजकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही आम जनता पर भी बोझा डालने का काम करते हैं। एेस लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए। बिजली चोरी के मामलों में एेसे सभी कनेक्शनों को तुरन्त प्रभाव से काट दिया जाए।

वीसीआर निपटाने के लिए चलाओ अभियान

एमडी ने निर्देश दिए कि बिजली चोरी के संदर्भ में भरी जाने वाली वीसीआर पूरी तरह से त्रुटिरहित एंव तार्किक होनी चाहिए। पुरानी वीसीआर निपटाने के लिए 21 से 30 नवम्बर तक विश्ेाष अभियान चलाया जाएगा।

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

प्रबंध निदेशक ने कहा कि निगम भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है। सभी स्तर के अभियंता एवं पुलिस अधिकारी बिजली चोरी के मामलों में पारदर्शिता के साथ काम करें। उन्होंने सकर्तता अधिकारियों द्वारा अक्टूबर माह में बिजली चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान की प्रशंसा की और कहा कि नवम्बर में और अधिक लक्ष्य अर्जित किया जाए। बैठक में निगम के तकनीकी निदेशक एम.बी पालीवाल,विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लापरवाही पड़ गई भारी,एक्सईएन निलम्बित

निगम की विजिलेंस विंग के अधिशाषी अभियंता कमल कांत शर्मा को लक्ष्य हासिल करने में लापरवाही बरतना तथा जिला व मुख्यालय स्तर पर आयोजित बैठकों में नहीं आना भारी पड़ गया। सोमवार को पंचशील स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित निगम की विजिलसें विंग की बैठक में नहीं आने पर अधिशाषी अभियंता को निलम्बित कर दिया गया। निलम्बन के दौरान शर्मा का मुख्यालय संभागीय मुख्य अभिंयता कार्यालय अजमेर किया गया है। शर्मा सहायक अभियंता के पद पर है लेकिन उन्हें अधिशाषी अभियंता के पद के विरुद्ध निगम की विजिलेंस विंग में झुंझुनू लगाया गया था।

Published on: