अजमेर

निकला मुर्हूत: यूनिवर्सिटी की नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की परीक्षएं 28 से

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Feb 14, 2019
non collegiate exam 2019
non collegiate exam 2019

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की प्रथम वर्ष नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की परीक्षाएं 28 फरवरी से प्रारंभ होगी। यह फैसा डीन कमेटी की बैठक में लिया गया है। कमेटी ने विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा, कॉपियों के मुद्रण सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की।

कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह के कामकाज पर लगी रोक के चलते राजभवन ने पिछले दिनों डीन कमेटी का गठन किया था। इसमें विज्ञान के डीन प्रो. प्रवीण माथुर, सामाजिक विज्ञान के डीन प्रो. शिवदयाल सिंह सहित कुलसचिव और वित्त नियंत्रक शामिल हैं। बॉम कक्ष में बैठक बुलाई गई। इसमें प्रथम वर्ष नॉन कॉलेजिएट विद्यार्थियों की परीक्षाएं 28 फरवरी से प्रारंभ करने, परीक्षा केंद्रों के गठन, राजस्थान सहकारी मुद्रणालय से करीब 10 लाख कॉपियों के मुद्रण और परीक्षा संचालन के लिए समितियों के गठन पर चर्चा की गई।

बना हुआ है गतिरोध...

कुलपति की गैर मौजूदगी से विश्वविद्यालय में गतिरोध बना हुआ है। इससे खासतौर पर सेमेस्टर और सालाना परीक्षाएं प्रभावित हुई हैं। डीन कमेटी के गठन के बाद स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं और टाइम टेबल तय करने, कॉपियों के मुद्रण, प्रश्न पत्र निर्माण और अन्य तकनीकी कार्य हो सकेंगे। मालूम हो कि डीन कमेटी केवल परीक्षा कार्यों के लिए बनाई गई है। यह कुलपति के समान अहम शैक्षिक-प्रशासनिक कार्यों पर चर्चा अथवा फैसला नहीं ले सकेगी।

Updated on:
12 Feb 2019 05:27 pm
Published on:
14 Feb 2019 07:18 am