28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
video : आख़िर गुस्साए ग्रामीणों ने लाठियों से पीट-पीटकर पैंथर को उतार दिया मौत के घाट
Play video

video : आख़िर गुस्साए ग्रामीणों ने लाठियों से पीट-पीटकर पैंथर को उतार दिया मौत के घाट

अजमेर जिले के मसूदा के रावला का बाडिया में मंगलवार को ग्रामीणों ने पैंथर को मार दिया।

Google source verification

रावला का बाडिया में एक मस्जिद के पास बनी गुफा में ग्रामीओं को सुबह पैंथर दिखा। ग्रामीणों ने पैंथर का पीछा किया। इस बीच पैंथर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। हमले में आमीन काठात बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों ने आमीन को पैंथर के चंगुल से छुड़ाने के चक्कर में पैंथर पर लाठी सरियों से हमला बोल दिया हमले में पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को ब्यावर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है इस क्षेत्र में एक महीने में यह पैंथर की 5 वीं घटना है। पैंथर कभी मवेशयों को अपना शिकार बनाता है। तो कभी ग्रामीणों पर हमला करता था। लेकिन ग्रामीणों ने लाठी सरियों पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने पैंथर के शव को कब्जे में लिया। इस बीच पत्रकारों से बातचीत के दौरान वन अधिकारी मुकेश सालवान ने पैंथर को मारने की निंदा की। वन अधिकारी का बयान सुनकर ग्रामीण नाराज हो गए। बाद में लोगों ने बीचबचाव कर जैसे-तैसे उन्हें वहां से रवाना किया।