अजमेर

MDSU: लॉ फेकल्टी के एग्जाम जून में, जुलाई तक चलेंगे पेपर

विश्वविद्यालय ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के टाइम टेबल जारी कर दिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 May 2019, 7:44 AM IST
Law exam 2019
Law exam 2019

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं दौर फिर शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के चलते विश्वविद्यालय ने बीती 22 अप्रेल से आगामी सभी परीक्षाएं स्थगित की थीं। अब विषयवार परीक्षाएं 25 मई से दोबारा प्रारंभ हुई हैं। उधर लॉ संकाय के एग्जाम जून में शुरू होंगे। इनके टाइम टेबल अपलोड कर दिए गए हैं।

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी कॉलेज का अधिग्रहण किया गया था। चुनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय ने 22 अप्रेल से आगामी तिथि तक सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। यह परीक्षाएं 25 मई से फिर प्रारंभ की गई हैं। विश्वविद्यालय स्थगित हुई परीक्षाओं की तिथियां और संशोधित टाइम टेबल वेबसाइट पर अपलोड कर चुका है। इनमें स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं।

जून में विधि की परीक्षाएं

विश्वविद्यालय ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के टाइम टेबल जारी कर दिए हैं। टाइम टेबल के अनुसार प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 7 जून, द्वितीय वर्ष की 8 जून और तृतीय वर्ष की 10 जून से प्रारंभ होंगी। विधि संकाय की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे सप्ताह तक चलेंगी।

Published on: