अजमेर

स्टूडेंट्स के लिए आखिरी मौका, जल्दी जमा कराएं परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Jan 02, 2019
exam form hard copy
exam form hard copy

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने का अंतिम अवसर दिया है। विद्यार्थियों ने तीन गुना विलंब शुल्क से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन फार्म भरे थे। अब उनकी हार्ड कॉपी जमा कराई जा रही है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता ने बताया कि कला, वाणिज्य, विज्ञान संकाय के स्नातक पार्ट प्रथम, द्वितीय, तृतीय (पासकोर्स और ऑनर्स) के नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी, बीएसबीएड, बीएबीएड (केवल क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान), एमएड, बीपीएड, बीबीए (वार्षिक योजना) सहित सभी स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध और उत्तर्रार्² के नियमित एवं स्वंयपाठी विद्यार्थियों को सालाना परीक्षा फार्म भरने का अवसर दिया गया था विद्यार्थियों से 31 दिसबंर तक परीक्षा शुल्क सहित परीक्षा शुल्क का तीन गुना विलंब शुल्क देकर ऑनलाइन फार्म भरवाए गए थे। अब वे प्रिंटेड आवेदन पत्र (हार्ड कॉपी) दो प्रतियों में संबंधित कॉलेज/केंद्र से अग्रेषित कर विश्वविद्यालय कार्यालय में 2 जनवरी तक तक जमा करा सकेंगे।

सेमेस्टर परीक्षाओं के फार्म
प्रो. दत्ता ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षाओं के फार्म की दो गुना परीक्षा शुल्क से आवेदन की तिथि समाप्त हो चुकी है। ऐसे विद्यार्थियों की सुविधार्थ तीन गुना परीक्षा शुल्क से फार्म भरने की सुविधा शुरू हो गई है। सेमेस्टर प्रथम, तृतीय और पंचम के विद्यार्थी भी दो गुना विलंब शुल्क के साथ फार्म भर चुके हैं। अब कोई मौका नहीं दिया जाएगा।

Published on:
02 Jan 2019 07:21 am