4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले अहमद पटेल..नोटबंदी की असलियत अब आएगी सामने, निकलेगा बड़ा गड़बड़झाला

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
ahmad patel

ahmad patel

अजमेर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष व राजस्थान चुनाव समिति प्रभारी अहमद पटेल ने कहा कि भाजपा कहती है कि नोटबंदी से केवल गांधी परिवार को तकलीफ है जबकि नोटबंदी से देशवासी परेशान हैं।

अजमेर आए पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नोटबंदी बिना सोचे समझे लिया गया निर्णय था। नोट बंदी से व्यापारी, किसान, बेरोजगार, महिलाएं सभी को लाइन में लगा दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि नोटबंदी महाघोटाला है और भी बहुत कुछ सामने आएगा, के सवाल पर पटेल ने कहा कि जब राहुल गांधी ने ऐसा कहा है तो कुछ तथ्य तो होगा ही। नोटबंदी की असलियत तो अब सामने आएगी।

भाजपा ने देश बर्बाद किया

पटेल ने कहा कि भाजपा ने देश को बर्बाद किया है। जनता के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस के पक्ष में और भाजपा को करारी शिकस्त देने के लिए लोकसभा चुनाव के लिए भी जनता मन बना चुकी है। राजस्थान में मुख्यमंत्री का चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि निर्वाचित विधायक दल चुन कर हाइकमान को अवगत कराएंगे। हाइकमान ऐलान करेगा। दरगाह जियारत के बाद पटेल अजमेर में वे कांग्रेस पदाधिकारियों से मिले।

जिन्हें टिकट नहीं मिला उन्हें उपकृत करेंगे
पटेल ने कहा कि अजमेर आने का मकसद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात करना है। चुनाव में जो भी अन्य दावेदार थे उन्हें निगम, बोर्ड या उपकृत करने वाले पदों पर समायोजित किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश आलाकमान से यह बात हो चुकी है। सूची पहले ही तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व अजमेर क्लब पहुंचने पर देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, शहर अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व मंत्री ललित भाटी, डॉ राजकुमार जयपाल, कमल बाकोलिया, इंसाफ अली, शिव कुमार बंसल, ललित भटनागर, राजेश टंडन, अनुपम टंडन, राजीव शर्मा, सबा खान, नसीब पठान आदि ने उनकी अगवानी की। बाद में पटेल ने दरगाह की जियारत भी की।