
mobile found in jail
अजमेर.
जयपुर रोड स्थित हाइसिक्योरिटी जेल में बंदी के पास बैरक में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन मिलने से सनसनी फैल गई। जेल प्रशासन ने मोबाइल जब्त कर बंदी से पूछताछ की। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मिला मोबाइल
सिविल लाइंस थाना प्रभारी सुनील चारण ने बताया कि हाइसिक्योरिटी जेल में पाली निवासी सुरेश उर्फ बहरिया के बैरक की तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जेल प्रशासन मोबाइल से डायल किए गए नम्बरों के आधार पर बंदी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जेल प्रशासन की इत्तला पर मामला दर्ज कर लिया है।
सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
हाइसिक्योरिटी जेल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते हैं। इसके तहत प्रवेश द्वार से लेकर बैरक व अन्य क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं। बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ बुर्जों पर भी सुरक्षाकर्मीकर्मी तैनात होते हैं। इसके बावजूद बंदी के बैरक में मोबाइल फोन की पहुंच सुरक्षा पर सवाल उठाते हैं। इस संबंध में पुलिस जेल प्रशासन से भी पूछताछ करेगी।
Published on:
29 Dec 2018, 7:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.