अजमेर

Ajmer: 1 अप्रैल से बढ़ेगा दूध का रेट…फैट कटौती खत्म, कई पदों पर होगी सीधी भर्ती, कर्मचारियों के पैकेज में होगी बढ़ोतरी

अजमेर डेयरी संघ की बैठक में पशुपालकों के हित में बड़े फैसले लिए गए हैं। 1 अप्रैल से दूध का खरीद मूल्य बढ़ाकर 10 रुपए प्रति फैट किया जाएगा और फैट कटौती भी बंद होगी।

2 min read
Feb 22, 2026
Photo: Patrika

Ajmer Dairy Union: पशुपालकों को 1 अप्रेल से 10 प्रति फैट दूध खरीद मूल्य देने, सरस सुरक्षा कवच योजना के स्थान पर आरसीडीएफ की एलआईसी के माध्यम से नई योजना का लागू किया जाएगा। रील कंपनी से जिला संघ एवं आरसीडीएफ को सीधे डाटा भेजा जाएगा। यह निर्णय शनिवार को अजमेर डेयरी संघ की 160वीं संचालक मंडल की बैठक में लिए गए।

ये भी पढ़ें

Good News: जयपुर समेत इन बड़े शहरों में 24 घंटे बाजार खोलने की तैयारी; नाइट इकोनॉमी को बढ़ावा

31 मार्च तक मिलेगी मौजूदा दर

डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि पशुपालकों को 9 प्रति फैट की दर से दिया जा रहा दूध खरीद मूल्य 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगा। 1 मार्च से समितियों की हिस्सा राशि के रूप में 0.75 प्रति फैट जो जमा हो रही है, उसे मार्च माह के लिए घटाकर 0.50 प्रति फैट किया जाएगा । बकाया 0.25 प्रति फैट संघ में जमा रहेगा। चालू वित्तीय वर्ष में 10 करोड़ का लाभांश अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

1 अप्रैल से बंद होगी फैट कटौती

संघ में जमा समितियों के 2 प्रतिशत बचत खाते में से दुग्ध संकलन पर वर्तमान में की जा रही 0.25 प्रति फैट की कटौती को 1 अप्रैल से बंद किया जाएगा। 50 समितियों को एनपीडीडी के माध्यम से जोड़ा जाएगा। प्रबंध संचालक रामलाल चौधरी, राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन प्रतिनिधि संतोष कुमार शर्मा, संचालक मंडल सदस्य छोगा लाल चौधरी, दिनेश सिंह राठौड़, लादूराम जाट, रामपाल गुर्जर,रूपचंद नुवाद और अन्य मौजूद रहे।

यह लिए निर्णय

  • आगामी वित्तीय वर्ष में प्रतिदिन 3 लाख लीटर दूध बिक्री
  • ब्लिंकिट कंपनी के जयपुर डेयरी के सरस दूध का विक्रय कराएंगे बंद
  • बांदनवाड़ा में प्रतिदिन 1000 लीटर दूध बिक्री पर लगाएंगे अंकुश
  • सभी बीएमसी पर टू-इन-वन डी-फ्रिज कराएंगे उपलब्ध
  • प्रतिदिन 20 हजार किलोग्राम दही उत्पादन
  • मिलावटी दूध पर 3 वर्ष का निलंबन, 1 लाख का जुर्माना
  • मिड डे मील के 74 करोड़ बकाया भुगतान के लिए सरकार को पत्र
  • रिक्त 83 पदों पर सीधी भर्ती के लिए पत्र
  • ठेका श्रमिकों के मानदेय में न्यूनतम 67 रुपये दैनिक की वृद्धि
  • स्थायी कर्मचारियों के पैकेज में 2000 रुपए की बढ़ोतरी

ये भी पढ़ें

अलवर में चिड़ियाघर का डिजाइन तैयार; 2 साल में होगा तैयार, 180 करोड़ होंगे खर्च

Published on:
22 Feb 2026 02:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर