अजमेर

भाई बनकर की छेड़छाड़, केस करने पर किया हमला, परेशान नाबालिग ने फंदे से लटकर दी जान

अजमेर जिले में एक 11वीं कक्षा पढ़ने वाली एक लड़की ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह उसके परिवार वालों ने उसे उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया।

2 min read
Jan 13, 2026
गला रेतने के बाद युवक ने की आत्महत्या, प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच...(photo-patrika)

अजमेंर: राजस्थान के अजमेर जिले में 11वीं की छात्रा ने सुसाइड कर ली। भाई बनकर छेड़छाड़ करने वाले युवक कार्तिक काजोत ने उसके पिता-भाई को पीटा। परिवार का आरोप है धमकियों की वजह से लड़की ने फंदा लगाया। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मृतक के परिवार का आरोप है कि एक कार्तिक काजोत नामक युवक ने लड़की से भाई का रिश्ता बनाया था। लेकिन बाद युवक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकतें कीं। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अलवर गेट थाने में केस दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में 20 लाख पेंशनधारियों को बड़ा झटका, रोकी गई पेंशन, जानिए कैसे करे अपना सत्यापन

पिता-भाई पर हमला

केस दर्ज होने के बाद कार्तिक अपने दोस्तों के साथ 9 जनवरी को लड़की के घर के बाहर पहुंचा। कार्तिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के पिता और भाई पर लाठी-डंडों से हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने आरोपी में कार्तिक काजोत, सनी सोनकर, देवा वाल्मीकि और तनु को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की ने लगया फंदा

आज 13 मंगलवार की सुबह जब परिवार वाले चाय देने कमरे में गए तो दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा की लड़की का शव फंदे से लटका हुआ है। जिसके बाद इस घटना सूचना पुलिस को दी गई। परिवार का कहना है कि लड़की के साथ भाई बनकर छेड़छाड़ की जिससे बाद पिता और भाई पर लाठी-डंडों से हमला किया था। इन घटनाओं से लड़की बहुत टूट गई थी। लगातार धमकियां और दबाव की वजह से शायद वह परेशान हो गई, जिस वजह से शायद लड़की ने इतना बड़ा कदम उठा कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद इस घटना सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस जांच में कमरे से चार पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। लेकिन उसमें क्या लिखा है यह अभी सामने नहीं आया। लड़की का मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस सुसाइड नोट, मोबाइल के कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही साफ तौर पर पता चलेगा कि आत्महत्या के पीछे असली वजह क्या थी।

ये भी पढ़ें

जयपुर में सेना का शक्ति प्रदर्शन, टी-90 भीष्म टैंक, परेड में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की कार्रवाई झांकी में दिखाई

Published on:
13 Jan 2026 07:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर