अजमेर

रिश्ते हुए शर्मसार : मुंह बोले मामा और उसके दोस्तों ने नाबालिग को अगवाकर किया गैंगरेप

रिश्ते में मुंह बोले मामा ने नाबालिग भांजी को अगवाकर दोस्तों के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजन की ओर से अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाए जाने पर आरोपित उसे रेलवे स्टेशन के सामने छोड़ फरार हो गए।
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2023, 3:14 PM IST
minor girl gang rape by mama and his friends in ajmer
सांकेतिक तस्वीर

अजमेर। रिश्ते में मुंह बोले मामा ने नाबालिग भांजी को अगवाकर दोस्तों के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजन की ओर से अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाए जाने पर आरोपित उसे रेलवे स्टेशन के सामने छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर अपहरण, सामूहिक बलात्कार व पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 26 मार्च की रात को उसके पिता घर से ट्रेक्टर लेकर रवाना हुए। इसी दौरान रिश्ते में मामा लगने वाला युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मकान में दाखिल हो गया। वह उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी में अगवाकर ले गया। आरोपित ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा, जहां मारपीट करके बलात्कार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित व उसके दोस्तों ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद उसके बयान दर्ज किए।

18 दिन तक बनाया बंधक
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि उसे एक कमरे में 18 दिन तक बंधक बनाकर रखा। यहां पर रोजाना एक महिला आती जो उसे खाना देने के बाद लौट जाती थी। आरोपितों ने 26 मार्च से 13 अप्रेल तक उसके साथ कई बार सामूहिक बलात्कार किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां मुंह बोले मामा के राखी बांधती है। उसका उनके घर आना-जाना था। उसके लापता होने पर उसके परिजन ने 27 मार्च को अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया। आरोपितों को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी कुछ दिन बाद में लगी। आरोपित 13 अप्रेल को चेहरा ढक कर उसे रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर चले गए। फिर उसने परिजन को मामले की जानकारी दी।

Published on: