8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला, 13 दिन बाद होनी थी शादी

धानोदाखुर्द गांव के निकट कुएं में गुरुवार को ढगरियाबरेड़ी निवासी एक युवक का शव मिला। इस युवक की 3 मई को शादी होनी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उसके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Apr 2023, 9:08 PM IST

Dead body of missing youth found in well in jhalawar

सारोलाकलां/झालावाड़। थाना क्षेत्र के धानोदाखुर्द गांव के निकट कुएं में गुरुवार को ढगरियाबरेड़ी निवासी एक युवक का शव मिला। इस युवक की 3 मई को शादी होनी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उसके साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार बरेड़ी निवासी रघुवीर सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भतीजा रणजीत सिंह [24] जयपुर में निजी कम्पनी में काम करता था। रणजीत व उसकी बहन की 3 मई को शादी थी। वह 16 अप्रेल को शादी के लिए गांव आया था। वह 18 अप्रेल करीब रात 8 बजे घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसे खेत पर तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें : दुनिया ही उजड़ी, बेटियों को अर्थी व मुखाग्नि देते कांपने लगे हाथ, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

बुधवार क सारोला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान उनके साथ धानोदा निवासी धर्मराज धाकड़ भी था। इस बीच धर्मराज उसकी मां को झालावाड़ दिखाने की बात कहकर थाने से चला गया। इसके बाद परिजन धर्मराज के घर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बन्द था, जबकि उसकी मां की तबियत भी ठीक थी। परिजनों ने शक जताया कि धर्मराज ने रणजीत की हत्या कर शव कुएं में फैंक दिया।

कुएं में शव मिलने पर फोरेंसिकटीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मौके पर मौजूद भीड़ ने उच्चाधिकारियों को बुलाने व धर्मराज को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव को कुएं से नहीं निकालने दिया। सूचना पर झालावाड़ से एएसपी चिरंजीलाल मीणा, खानपुर पुलिस उपाधीक्षक नानाराम सालवी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : नानी के घर आया दो साल का मासूम आग में जिंदा जला, लावणी के लिए पीहर आई थी बेटी

उच्चाधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद कुएं से शव निकालने दिया गया। ऐतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। पुलिस उपाधीक्षक नानाराम साल्वी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड करवाया गया है। मृतक के सिर पर चोट के दो निशान हैं। पुलिस ने धर्मराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।