8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नानी के घर आया दो साल का मासूम आग में जिंदा जला, लावणी के लिए पीहर आई थी बेटी

मावण्डा कलां की रेवाली की ढाणी में छप्पर में आग से ननिहाल आया दो वर्षीय मासूम जिंदा जल गया। उसकी मां व नानी भी झुलस गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Apr 2023, 4:54 PM IST

Two year old child burnt alive in fire in sikar

मावण्डा(सीकर)। मावण्डा कलां की रेवाली की ढाणी में बुधवार को छप्पर में आग से ननिहाल आया दो वर्षीय मासूम जिंदा जल गया। उसकी मां व नानी भी झुलस गई। हादसा दोपहर करीब तीन बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ।

नाथाकीनांगल स्थित नया वासी की ढाणी निवासी मृतक के नाना पोप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी रिंकी कंवर को खेत मे लावणी के लिए पीहर बुलाया था। वह अपने दो साल के बच्चे के साथ आई थी। बुधवार को खेत में काम के बाद दोपहर को उसकी पत्नी बबीता व बेटी रिंकी कंवर दो वर्षीय दोहिते विकास के साथ टीन शेड के कच्चे मकान में सो गए थे।

तभी शॉर्ट सर्किट की वजह से मकान में आग लग गई। जिसमें विकास पूरी तरह जल गया। उसे बचाने के फेर में बबीता व रिंकी भी झुलस गए। आग काफी भीषण थी। जिसमें मासूम को बचाने का मौका ही नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें : मातम में बदली त्योहार की खुशियां, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

घटना के वक्त नाना पोप सिंह ट्रेक्टर लेकर बबाई गया हुआ था और घटना स्थल आबादी क्षेत्र से दूर होने पर दमकल व गांव के लोग भी जल्द मौके पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में आग की लपटें देर तक उठती रही। बाद में सूचना पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पोप सिंह भी मौके पर बाद में पहुंचा।

यह भी पढ़ें : ठगों के घर में प्राइवेट बैंक का एटीएम, निकाले थे ठगी का पैसा, पुलिस उखाड़ लाई

लावणी के लिए आई थी बेटी
पोप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी रिंकी का ससुराल चूरू जिले में है। उसके दो बेटों में विकास छोटा था। खेत में लावणी में मदद के लिए वह करीब डेढ महीने पहले गांव आई थी। तब से यहीं रह रही थी। मृतक के पिता भी मजदूरी करते हैं।