8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठगों के घर में प्राइवेट बैंक का एटीएम, निकाले थे ठगी का पैसा, पुलिस उखाड़ लाई

मेवात में कई जगह निजी कंपनी के एटीएम घरों में लगे हैं, इनसे ठगी का पैसा निकाला जाता है। आंध्रप्रदेश और केरल जैसे प्रदेशों के एटीएम मेवात क्षेत्र में लगे हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 18 Apr 2023, 9:32 PM IST

Bharatpur police seized 55 ATM cards and POS machines

कामां(भरतपुर)। मेवात में कई जगह निजी कंपनी के एटीएम घरों में लगे हैं, इनसे ठगी का पैसा निकाला जाता है। आंध्रप्रदेश और केरल जैसे प्रदेशों के एटीएम मेवात क्षेत्र में लगे हुए हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत कार्रवाई करते हुए 55 एटीएम कार्ड व पोस मशीन जब्त की है। एटीएम को पुलिस उखाड़ कर थाने ले लाई।

पुलिस ने सोमवार रात डीएसपी प्रदीप यादव के नेतृत्व में जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव बामणी में दबिश दी। यहां किराये की दुकान में एटीएम लगा मिला। इससे अन्य राज्यों के फर्जी एटीएम कार्ड से ठगी के पैसे निकाले जा रहे थे। इस दौरान एटीएम संचालक सहित अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कई राज्यों के 51 एटीएम कार्ड तथा पोस मशीन जब्त की। पुलिस एटीएम मशीन को उखाड़ कर थाने ले आई।

यह भी पढ़ें : दिल दहला देने वाली घटनाः बच्चे को डूबता देख कुएं में कूदी मां, दोनों को बचाने दो और बच्चे कूदे, सभी की मौत

दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने एटीएम संचालक चाचा-भतीजे जुरहरा थाना क्षेत्र के गांवड़ी निवासी रफीक पुत्र इस्माइल एवं अकरम पुत्र बरकत के खिलाफ एटीएम का दुरुपयोग करने, ठगी का पैसा निकालने, अन्य राज्यों के फर्जी एटीएम कार्ड का उपयोग करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : आंखों के सामने थ्रेसर में चला गया लाड़ला भाई, हुए टुकड़े-टुकड़े, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल