8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनिया ही उजड़ी, बेटियों को अर्थी व मुखाग्नि देते कांपने लगे हाथ, परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

नेहा, सिया व हिमांशी ने दुनिया ही नहीं देखी और ऐसे ही दुनिया से विदा हो जाएगी यह किसी ने नहीं सोचा था। सबके चेहरे पर रह-रहकर उनके गुजरे कल की तस्वीरें सामने आ रही थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 20 Apr 2023, 8:00 PM IST

Dungarpur three girl died case update

डूंगरपुर। नेहा, सिया व हिमांशी ने दुनिया ही नहीं देखी और ऐसे ही दुनिया से विदा हो जाएगी यह किसी ने नहीं सोचा था। सबके चेहरे पर रह-रहकर उनके गुजरे कल की तस्वीरें सामने आ रही थी। घर-परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बेटियों के मां-बाप तो इस तरह टूटे की उनकी दुनिया ही उजड़ गई। बेटियों के इस तरह चले जाने ये गांव में हर किसी का कलेजा रह-रह कर फट रहा था। नेहा को लेकर उसका कंधा देने वालों के हाथ ही कांप उठे क्योंकि उसका जन्मदिन था। केक काटने के दिन उसकी अर्थी उठी तब सबकी आंखे भर आई।

यह मातम और सन्नाटा माल व लक्ष्मीपुरा पिण्डावल गांव में था। एक दिन पहले बुधवार को इन तीन बेटियों के तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। जिसने भी सुना उसको विश्वास नहीं हुआ। परिवार वालों को ही नहीं गांव में बड़ों से बच्चों को भी बीती रात नींद नहीं आई। रह रहकर तीनों के हसंते खेलते पल आंखों के सामने आ रहे थे।

यह भी पढ़ें : घर में नेहा के बर्थ डे की तैयारी थी, किसे पता था बर्थडे नहीं मनेगा, तीन चचेरी बहनों की मौत

गुरुवार की सुबह शव यात्रा एक साथ निकली। इधर, माल गांव में मामा के घर रह रही नेहा का उसके गांव लक्ष्मीपुरा पिण्डावल में अंतिम संस्कार किया गया। नेहा को अपने जन्मदिन को लेकर इंतजार था और परिवार भी उसकी हर खुशी के लिए तैयारी में था लेकिन उसका ऐसे चले जाने की खबर से दु:खों का पहाड़ परिवार पर टूट पड़ा। उल्लेखनीय है कि बुधवार को बोडिगामा माल के तालाब में तीनों की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी।