अजमेर

Moharram 2019 : मिनी उर्स में उमड़ा अकीदत का सैलाब

महाना छठी की दुआ, मोहर्रम के पहले जुमे की नमाज और बाबा फरीद के चिल्ले की जियारत के लिए आए अकीदतमंद नम्बर गेम... मिनी उर्स : 3 : दिन बाद बंद हुआ बाबा फरीद का चिल्ला 802 : बसों में कायड़ विश्राम स्थली पहुंचे अकीदतमंद 750 : बसें शुक्रवार शाम तक अजमेर से लौटीं 50 : हजार के करीब जायरीन देशभर से आए
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2019, 3:31 PM IST
Moharram 2019 : मिनी उर्स में उमड़ा अकीदत का सैलाब
Moharram 2019 : मिनी उर्स में उमड़ा अकीदत का सैलाब

अजमेर. मोहर्रम (मिनी उर्स) (mini urs)के मौके पर शुक्रवार को जायरीन (jayrin)का सैलाब उमड़ा। ख्वाजा साहब की नगरी में महाना छठी(mahana chhathi) की दुआ में शिरकत करने, मोहर्रम(moharram) के पहले जुमे की नमाज (jumme ki namaj) पढऩे और बाबा फरीद के चिल्ले की जियारत करने की ख्वाहिश लेकर हजारों की संख्या में अकीदतमंद यहां पहुंचे। इस कारण जुमे की नमाज में दरगाह के बाहर लम्बी कतार लगी। नमाजियों की कतार धानमंडी तक पहुंच गई। वहीं कायड़ विश्राम स्थली में भी बड़ी संख्या में जायरीन ने नमाज अदा की। इसके बाद दरगाह में बाबा फरीद के चिल्ले की जियारत(jiyarat) के लिए लम्बी कतार लगी। शनिवार तडक़े 4बजे चिल्ला बंद कर दिया गया। यह चिल्ला मोहर्रम में72 घंटे के लिए खोला जाता है।

कायड़ विश्राम स्थली (kaayad vishraam sthalee) पर शुक्रवार तक 802 बसों में करीब 50 हजार जायरीन पहुंच चुके। हालांकि इनमें से 750 बसें शुक्रवार शाम तक वापस लौट चुकी थीं। विश्राम स्थली पर नमाज के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से वाटर प्रूफ डोम तैयार किया गया था। नमाजियों की संख्या ज्यादा होने के कारण यह पांडाल भी छोटा पड़ गया। कायड़ विश्राम स्थली पर दरगाह कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान, कमेटी सदस्य बाबर अशरफ, वसीम राहत अली, सपात खान, नाजि़म शकील अहमद आदि ने भी नमाज अदा की। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था को सराहा।

हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंजी विश्राम स्थली

गरीब नवाज की दरगाह में सुबह महाना छठी की दुआ में अकीदतमंद का सैलाब उमड़ा वहीं कायड़ विश्राम पर भी ख्वाजा साहब की महाना छठी की फातेहा का आयोजन किया गया। यहां मौलाना ज़ाकिर ने सभी का इस्तकबाल करते हुए छठी शरीफ की फातेहा पढ़ी। बयान के दौरान ख्वाजा का हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगे।

मोहर्रम के दौरान कुल 802 बसें आई। इसमें उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से आई बस को टोकन नम्बर मिला। इस बस की वापसी के मौके पर दरगाह कमेटी अध्यक्ष व सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बस में आए सभी जायरीन से मुलाकात की।

Published on: