अजमेर

अजमेर नगर निगम वार्डों को लेकर एक दिन में दो सौ आपत्तियां, 60 से बढकऱ 80 हुए है वार्ड

Nagar Nigam Ajmer सर्वाधिक आपत्तियां अजमेर दक्षिण से अब तक 25 पार्षदों (corporators) ने दर्ज कराई अपत्तियां

2 min read
Jul 16, 2019
अजमेर नगर निगम वार्डों को लेकर एक दिन में दो सौ आपत्तियां, 60 से बढकऱ 80 हुए है वार्ड

nagar nigam ajmer वार्ड (ward) परिसीमन पर आपत्ति दर्ज करवाने के अंतिम दिन करीब 200 आपत्तियां दर्ज हुई। इससे पूर्व यह आंकड़ा 50-60 ही था। इस तरह निगम को वार्ड परिसीमन पर 260 के करीब आपत्तियां प्राप्त हुई है। सर्वाधिक आपत्तियां अजमेर दक्षिण से दर्ज हुई हैं। करीब 25 पार्षदों ने आपत्ति दर्ज करवाई है।
कांग्रेस ने अपनी आपत्ति पहले ही दर्ज करवा दी थी। भाजपा विधायक (mla) अनीता भदेल, शहर अध्यक्ष (bjp president) शिव शंकर हेड़ा, कांग्रेस नेता हेमंत भाटी, विजय जैन ने आपत्ति दर्ज करवाई है।
पंचायत क्षेत्र को नगर निगम में करें शामिल
कायड़ (kayad) रोड विकास समिति ने महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (mdsu) के नजदीक कायड़ रोड एवं पुष्कर (pushkar) बाइपास रोड पर स्थिति विभिन्न कॉलोनियां (cololies) जो ग्राम पंचायत घूघरा के वार्ड संख्या 1,2 व 3 है को नगर निगम (nagar nigam) की सीमा में शामिल करने की मांग की है। समिति की ओर से नगर निगम आयुक्त को इसके लिए पत्र लिखा गया है।
अखिल भारतीय धानका युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील धानका ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिख कर आरक्षित वार्डों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज करवाई है।

Read More: होटल की लॉबी से गला दबोचकर कमरे में ले गया था रफीक
27 कॉलोनियों के लोगों ने दर्ज कराई आपत्तियां
फायसागर (foysagar) रोड स्थित 27 कॉलोनियों के प्रतिनिधियों ने आयुक्त नगर निगम पत्र लिखकर फायसागर रोड की कॉलोनियों को नगर निगम में शामिल करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संयुक्त संघर्ष समिति के समन्वयक धर्मेन्द्र वैष्णव, आनन्द सिंह राजावत, जयकिशन पारवानी, रमेश सोनी, रंजन शर्मा, रविन्द्र जसोरिया, जोगेन्द्र सिंह ठाकुर, रोहित यादव, संदीप गोयल तथा घीसू गढ़वाल शामिल थे। सिन्धु जागृति मंच के समन्वयक हरि चंदनाणी ने बताया कि वार्ड 19, 26, 38, 46 व 47 में सामान्य वर्ग के मतदाता अधिक रहते हैं व कुछ सीमाएं हटा दी जाए जिससे वार्ड का स्वरूप सही हो जाएगा।

Published on:
16 Jul 2019 12:20 pm
Also Read
View All