
शाइस्ता को होटल की लॉबी से गला दबोचकर कमरे में ले गया था रफीक
गंज थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह होटल (hotel) में मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस प्रेमी रफीक की तलाश कर रही है। शाइस्ता गुल अपने कथित प्रेमी के इरादों को भांप चुकी थी और डरी हुई थी। हत्या से पहले उसने संघर्ष भी किया लेकिन रफीक की ताकत के आगे उसकी नहीं चली।
होटल (hotel) के गलियारे में रफीक ने उसे गले से दबोच लिया। इसके बाद वह उसको कमरे में धकेल कर ले गया लेकिन शाइस्ता जोर लगाकर फिर बाहर आ गई लेकिन रफीक ने पकड़ मजबूत बनाए रखी। आखिर वह उसे कमरे में धकेल दरवाजा बंद करने में कामयाब रहा। कमरे में दाखिल होते ही उसने शाइस्ता के गले में टेलीफोन का तार कस दिया। कमरे से बाहर कहासुनी से लेकर कमरे में धकेलने और उसे मौत की नींद सुलाने में रफीक को महज आधा घंटे का समय लगा। वह 10 बजकर 35 मिनट पर टी-शर्ट पहनकर कमरे से बाहर निकल आया। कुछ देर रिसेप्शन पर ठहरने के बाद वह इत्मीनान से बाहर निकल गया।
मैनेजर ने दर्ज करवाया मुकदमा
गंज थाना पुलिस ने होटल (hotel) गुलाब पैलेस के मैनेजर सुजीत कदम की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप के मुताबिक वारदात में आरोपी रफीक की तलाश की जा रही है। एक टीम मध्यप्रदेश रवाना की गई है। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद ही वास्तविकता का पता चल सकेगा। युवती के परिजन को सूचना दी गई है।
सीसीटीवी (cctv) में भी तलाश
पुलिस दरगाह (dargah) क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज में भी रफीक और शाइस्ता के cctv फुटेज खंगाल रही है। रफीक ने होटल के रजिस्टर में भी दरगाह (dargah) जियारत करने की बात दर्ज करवाई थी। इधर पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में रफीक की लोकेशन दोपहर 1 बजे अजमेर रेलवे स्टेशन थी। संभवत: वह ट्रेन (train) से निकलने की फिराक में था। पुलिस (police) आरोपी की सरगर्मी से तलाश (searching) में जुटी है।
Published on:
16 Jul 2019, 11:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.