अजमेर

वृद्ध को सांड ने उठा जमीन पर पटका

नसीराबाद में भटकते पशुओं का आतंक
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2019, 6:01 AM IST
Nasirabaad- The bull hit the old man on the ground
Nasirabaad

नसीराबाद (अजमेर). मुख्य बाजार स्थित रामलीला चौक के समीप रविवार दोपहर सांड की चपेट में आने से एक वृद्ध घायल हो गया। वृद्ध किशन मालानी बाजार से सामान खरीदकर अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे एक सांड ने उसे उठाकर फेंक दिया। उसे क्षेत्रवासियों ने घायलावस्था में राजकीय सामान्य चिकित्सालय भर्ती कराया। छावनी परिषद प्रशासन की उदासीनता के चलते नगर में आवारा जानवरों का खौफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है लेकिन परिषद प्रशासन इन लावारिस भटकते जानवरों पर कार्रवाई करने में लाचार नजर आ रहा है।

इन भटकते पशुओं के हमले से पूर्व में नगर में लगभग 5-6 मौतें हो चुकी हैं। लेकिन छावनी परिषद प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण भटकते जानवरों का आतंक नगर में बढ़ता जा रहा है। भटकते जानवरों के कारण रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में महिलाएं, बच्चे आदि बाजार में खरीदारी करने से भी कतरा रहे हैं।

सांड के हमले से घायल वृद्ध की मौत
तबीजी में गत दिनों सांड के हमले से घायल किशन पुत्र मिश्रीलाल माली (70) की रविवार को अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सुपुर्द कर दिया। किशन गत 25 जुलाई को खेत की रखवाली करने जा रहा था। इस दौरान एक सांड ने हमला कर गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र सांवरलाल की रिपोर्ट पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on: