
Heavy Rain : एनिकट की पालों को किया मजबूत
पीसांगन (अजमेर). आनासागर का पानी भांवता पहुंचने के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी पंचायत प्रशासन एक के बाद एक एनिकटों की पालों को मजबूती देने में लगा रहा।
कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ लिपिक डालचंद जाटोलिया ने बताया कि आनासागर का पानी पहले भांवता पंचायत के मजीतिया वाटर बक्स के पास स्थित एनिकट में पहुंचा। जहां तेज बहाव के कारण कटाव आने पर पंचायत प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से बजरी के 100 बैग भरवाकर पाल को मजबूती प्रदान की।
जाटोलिया ने कहा कि आनासागर का पानी मजीतिया वाटर बक्स के पास स्थित एनिकट से छलकता हुआ देवीसिंह के खेत के पास स्थित एनिकट में पहुंचा। जहां तेज पानी के कारण इस एनिकट की पाल को भी बजरी के 450 बैग रखकर मजबूती देने के प्रयास किए। वही देवीसिंह के खेत के पास स्थित एनिकट के छलकने के बाद यह पानी डोडियान रोड स्थित खेल मैदान के बाद नाथूथला एनिकट तक पहुंच चुका है और इस एनिकट के रविवार तक छलकने की संभावना है।
जाटोलिया ने कहा कि उक्त एनिकट के लिए एक हजार दो सौ मिट्टी के बैग रिजर्व में रख रखे हैं। जिनको रविवार को एनिकट की पाल की मिट्टी से पानी के रिसाव होने की स्थिति में पाल को मजबूती देने के लिए काम में लिया जाएगा। भांवता में एनिकटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा थानाधिकारी मुन्नीराम चोयल, हैड कांस्टेबल रामलाल जाट के अलावा गिरदावर महेश कुमार पटवारी चंद्रकांता विजय ने भी लेते हुए वस्तु स्थिति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की।
इस दौरान कार्यवाहक ग्राम विकास अधिकारी डालचंद जाटोलिया, देवीसिंह राठौड़, उप सरपंच गोपालसिंह जोधा, गिरधारी सिंह, नारायण लाल पंचायत सहायक किरण नरुका व विजेंद्र दमामी समेत ग्रामीण बांधों पर नजर रखे हुए हैं।
Published on:
04 Aug 2019 05:30 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
