14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसिक परेशान युवक ने फतेहसागर में कूदकर जान दी

नागौरी गेट थानान्तर्गत फतेहसागर तालाब में शनिवार देर शाम एक युवक ने छलांग लगाकर जान दे दी। वह मानसिक परेशान था।

less than 1 minute read
Google source verification
The mentally disturbed young man jumped in Fatehsagar

मानसिक परेशान युवक ने फतेहसागर में कूदकर जान दी

जोधपुर. नागौरी गेट थानान्तर्गत फतेहसागर तालाब में शनिवार देर शाम एक युवक ने छलांग लगाकर जान दे दी। वह मानसिक परेशान था।

उप निरीक्षक सोमकरण के अनुसार नया तालाब के पास संजय सी बस्ती निवासी मोहम्मद रफीक (35) पुत्र अब्दुल मजीद ने शाम करीब छह बजे फतेहसागर तालाब में छलांग लगा ली। वह पानी में डूबने लगा। तब आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। नागरिक सुरक्षा दस्ते की टीम मौके पर बुलाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नागरिक सुरक्षा दस्ते के गोताखोरों ने मोहम्मद रफीक को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। परिजन को सूचित कर पुलिस ने शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक ने दो शादियां कर रखी है। पहली पत्नी तलाक दे चुकी है। वह बेरोजगार था और मानसिक परेशान था। संभवत: इसी के चलते उसने जान दी है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।