देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंस एजेंसी 3 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट का आयोजन करेगा।
अजमेर. नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (NEET) के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी 31 दिसंबर तक फार्म भर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 3 मई को परीक्षा का आयोजन करेगा।
देश भर के मेडिकल (medical)और डेंटल (dental) कॉलेज में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंस एजेंसी 3 मई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट का आयोजन करेगा। ऑनलाइन फार्म भरने शुरू हो गए हैं। विद्यार्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन फार्म (online form) और 1 जनवरी तक फीस जमा करा सकेंगे। एजेंसी ने पोर्टल पर विस्तृत कार्यक्रम (exam schedule) और नियम जारी कर दिए हैं। समान्य वर्ग के लिए 1500, आर्थिक पिछड़ा और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 1400 और एससी-एसटी एवं अन्य वर्ग के लिए 800 रुपए फीस निर्धारित की गई है।
फार्म में संशोधन सुविधा जनवरी में
विद्यार्थियों को फॉर्म में रही त्रुटियां (online correction) सुधारने का अवसर भी मिलेगा। एजेंसी 15 से 31 जनवरी तक यह अवसर देगी। इस दौरान विद्यार्थी (students) त्रुटियों में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 27 मार्च से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
Read More: Qms : आरटीओ में अब क्यू मैनेजमेंट सिस्टम
विद्यार्थियों के लिए खास....
परीक्षा केंद्रों में होगी मेटल डिटेक्टर (metal detector) से जांच की जाएगी। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी चूड़ी, ब्रेसलेट, कडा़, मोबाइल, ज्योमेट्री बॉक्स, पाउच, पेपर, ईयर रिंग, चेन, अंगूठी और अन्य सामग्री लेकर नहीं बैठ सकेंगे।
Read More: ऐसा होगा अजमेर का पटेल स्टेडियम
परीक्षा में विषय और अंक
बायलॉजी-360, फिजिक्स-180, केमिस्ट्री-180
अजमेर दरगाह में पहुंची मॉरिशस के प्रधामंत्री की पत्नी
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ की पत्नी कोबिता जुगनाथ ने सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में हाजिरी दी। उन्होंने मखमली चादर और गुलाब के फूल पेश कर दुआ मांगी।
कड़ी सुरक्षा के बीच कोबिता जुगनाथ गरीब नवाज की दरगाह पहुंची। उन्होंने मजार शरीफ पर मखमली चादर और गुलाब के फूल पेश किए। उन्होंने भारत और मॉरिशस में अमन-चैन और बेहतर संबंधों की दुआ मांगी। इस दौरान दरगाह में काफी तादाद में जायरीन भी मौजूद रहे। खादिम इरफान रिजवी चिश्ती ने उन्हें जियारत कराई।