अजमेर

बोले नए एसपी..अजमेर में थर्राएंगे अपराधी, शांति से कराएंगे नई सरकार के चुनाव

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 10:25 AM IST
new SP of ajmer
new SP of ajmer

अजमेर

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह का कहना है कि चुनावी वर्ष में पहली प्राथमिकता है कि शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न हो। वहीं आमजन में विश्वास के साथ अपराध और अपराधियों पर लगाम कसी जाएगी।

पत्रिका से फोन पर बातचीत में एसपी सिंह ने बताया कि अजमेर धार्मिक एवं ऐतिहासिक नगरी है। अजमेर के लोग भी शांत और शांतिप्रिय हैं। अजमेर में अन्य जिलों की तुलना में अलग वातावरण है। अपराध भी अन्य जिलों के मुकाबले कम है।

फिर भी अजमेर जिले के मौजूदा अपराध का ग्राफ देखने के बाद ही जहां आवश्यता होगी उसको प्रभावी तरीके से रोकथाम का प्रयास किया जाएगा। प्राथमिकताएं तो राजस्थान पुलिस की हैं, जिसमें आमजन को राहत दिलाना ही मुख्य उद्देश्य है। एसपी सिंह ने बताया कि वे सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

कुछ इस स्टाइल में पकड़ी गई मेम साहब

पति को कथित तौर पर लाखों रुपए का चूना लगाकर चार साल पहले लापता हुई महिला अटल सेवा केन्द्र पर आधार कार्ड बनवाने पहुंच गई। पड़ोस में रहने वाली महिला की नजर उस पर पड़ी तो हंगामा खड़ा हो गया। उसके पति व उधार देने वाले पड़ोसी कलक्ट्रेट पहुंच गए। हंगामा खड़ा होने पर अभय कमांड सेंटर प्रभारी ने मामला शांत कराया। आरोपित महिला को गंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

फॉयसागर रोड शिव नगर निवासी पांचूलाल चौधरी की चार साल पहले लापता हुई पत्नी दुर्गा देवी कलक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र पर आधार कार्ड बनवाने पहुंची। यहां उसे पड़ोस में रहने वाली महिला ने पहचान लिया। उसने पांचूलाल व पड़ोसियों को सूचना दी। पांचूलाल समेत अन्य पड़ोसी भी कलक्टर पहुंचे तो आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

पति के पहुंचते ही दुर्गा देवी ने हंगामा खड़ा कर दिया। वह वहां से जाने लगी तो पांचूलाल ने गंज थाने की वारंटी होने की सूचना कंट्रोल रूम प्रभारी हरिराम सोनी को दी। उन्होंने दुर्गा देवी को रोकते हुए गंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे साथ ले गई। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट था।

पांचू से किया था प्रेम विवाह
पड़ताल में सामने आया कि दुर्गादेवी ने पांचूलाल से 1992 में प्रेम विवाह किया था लेकिन चार साल पहले चुपचाप घर से निकल गई। इसके बाद वह कभी अजमेर में नजर नहीं आई। पांचूलाल ने उसके बैंक कर्ज और लोगों के कर्ज अदा किए।

मकान बनाने के नाम पर 12 लाख

इधर सूचना पर पड़ोसी विजयसिंह, चांद कंवर, फूल कंवर और नूर बानो भी पहुंच गए। विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब साढ़े 12 लाख रुपए दुर्गादेवी को मकान बनाने के लिए उधार दिए थे। रकम नहीं मिलने पर उसने दुर्गादेवी के खिलाफ गंज थाने में मामला दर्ज कराया था। वहीं पांचूलाल ने दुर्गा देवी के खिलाफ शिकायत दी थी, तब से गंज थाना पुलिस को उसकी तलाश है।

Published on: