अजमेर

नीट के सिलेबस में नहीं होगा कोई बदलाव, पिछले साल की तरह रहेगा समान

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Jan 13, 2019
neet syllabus 2019
neet syllabus 2019

अजमेर.

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट) के सिलेबस में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कोई बदलाव नहीं किया है। सिलेबस पिछले साल की तरह समान रहेगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट का आयोजन करेगा। एजेंसी ऑनलाइन फार्म भरवा चुकी है। यह परीक्षा 5 मई को परीक्षा को कराई जाएगी। परिणाम मई के अंत तक जारी होगा। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कड़ी जांच से गुजरना होगा। परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को दो कोड में बांटा जाएगा। इन्हें जांच के लिए भी अलग-अलग समय पर बुलाया जाएगा।

त्रुटियों में सुधार 14 से

विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन में रही त्रुटियों में सुधार का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी 14 से 31 जनवरी तक त्रुटियां सुधार सकेंगी। जबकि प्रवेश पत्र 15 अप्रेल से वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

परीक्षा में विषय और अंक
बायलॉजी-360, फिजिक्स-180, केमिस्ट्री-180


पढ़ें यह खबर भी....

इन विशिष्ट कोर्स का अभाव

राजस्थान में कई विशिष्ट कोर्स का अभाव है। इनमें ग्रीन केमिस्ट्री, थियेयर एन्ड आर्ट, नैनो टेक्नोलॉजी, सोलर एनर्जी, एन्वायरमेंट इन्फॉरमेटिक्स, कॉमर्शियल प्रेक्टिस, कम्प्यूटर एप्लीकेशन एन्ड बिजनेस मैनेजमेंट, इंस्ट्रूमेंट टेक्नोलॉजी, एप्लाइड इलेक्ट्रानिक्स, इंश्योरेंस एन्ड कॉमर्स, मिलिट्री साइंस, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग टूल एन्ड डाई, प्रोस्थेटिक्स एन्ड ऑर्थेटिक्स, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी, मेटेलर्जिकल इंजीनियरिंग, सैंडविच मेकेनिक्स, पॉलीमर टेक्नोलॉजी और अन्य शामिल हैं।

Published on:
13 Jan 2019 07:20 am