अजमेर

Ajmer News : रात्रि चौपाल में नहीं आने वाले 13 अधिकारियों को नोटिस

Ajmer News : पुष्कर के निकट कानस गांव में शुक्रवार को हुई जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल में नहीं आने वाले 13 जिला स्तरीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे सात दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2019, 9:10 AM IST
Ajmer News : रात्रि चौपाल में नहीं आने वाले 13 अधिकारियों को नोटिस
Ajmer News : रात्रि चौपाल में नहीं आने वाले 13 अधिकारियों को नोटिस

अजमेर. पुष्कर (pushkar) के निकट कानस गांव में शुक्रवार को हुई जिला कलक्टर (district collector) की रात्रि (ratri choupal) चौपाल में नहीं आने वाले 13 जिला स्तरीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे सात दिन में जवाब मांगा गया है। इसके बाद रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साफ कहा था कि काम-काज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद से ही जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा एक्शन के मूड में हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने जहां जवाहरलाल नेहरू अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अनुपस्थित 58 चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों को नोटिस जारी किए वहीं कानस में हुई रात्रि चौपाल में नहीं आने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों को भी नोटिस थमाए गए हैं।

यह अधिकारी नहीं आए रात्रि चौपाल में

रात्रि चौपाल में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग के अधिक्षण अभियंता, संयुक्त श्रम आयुक्त, लीड मैनेजर बड़ौदा बैंक, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रोजेक्ट मैनेजर राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहकारिता विभाग के उपरजिस्ट्रार, संयुक्त निदेशक पशुपालन, रोडवेज के मुख्य प्रबंधक, और अनुसूचित जाति विकास निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर नहीं आए। अतिरिक्त कलक्टर कैलाशचंद्र शर्मा ने बताया कि सभी अनुपस्थित 13 अधिकारियों को नोटिस दिया गया है।

Published on: