अजमेर

Notice: ड्यूटी से नदारद रहना पड़ा भारी- दो कर्मचारियों को नोटिस

राजस्व मंडल प्रशासन (Revenue board administration) ने लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।

2 min read
Dec 05, 2019
Notice:

राजस्व मंडल
अजमेर. राजस्व मंडल प्रशासन (Revenue board administration) ने लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे अपने दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। दोनो को नोटिस जारी कर 9 दिसम्बर तक उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों के उपस्थित नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरु की जाएगी। मंडल के अनुसार कर्मचारियों का यह कृत्य राजकार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही का द्योतक है।

1 नवम्बर से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विक्रम सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंडल की ओर से कर्मचारी के घर पर 14 नवम्बर को रजिस्टर्ड नोटिस भी जारी कर चुका है। वहीं वाहन चलक रविन्द्र सिंह 16 अक्टूबर से बिना अवकाश स्वीकृति कराए ड्यूटी से गायब चल रहा है। इस मामले में मंडल प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी किए लेकिन नोटिस तामील नहीं हो सके। मंडल उप निबंधक भावना गर्ग के अनुसार कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Read More: दो तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस

मुख्यमंत्री लेंगे वीसी पर क्लास

अजमेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर जिला कलक्टर से बात करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं के साथ सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा करेंगे। इसी मामले में लापरवाही बरतने पर मसूदा एवं टॉडगढ़ के तहसीलदारों को नोटिस थमाए गए हैं।

अतिरिक्तकलक्टर कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि मसूदा तहसील के गुवाडिय़ा देवपुरा गांव के रामू ने बाड़े के रास्ते पर कब्जा करने के संबंध में प्रकरण राजस्थान सम्पर्क पर दर्ज कराया। इस पर दो माह से अधिक समय गुजरने तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही रिपोर्ट में अस्पष्ट टिप्पणी अंकित की गई। यह राज्य सरकार तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना है।

इसी तरह टॉडगढ़ तहसील के लबूरी बामनहेड़ा ग्राम के रणजीत सिंह की ओर से अतिक्रमण के संबंध में परिवाद दर्ज करवाया। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे राजकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता मानते हुए मसूदा एवं टॉडगढ़ के तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है।

Published on:
05 Dec 2019 02:21 pm
Also Read
View All