ट्रेनों में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी और स्टेशनों पर ठहराव
अजमेर. प्रतीक्षा सूची में राहत के लिए दो ट्रेनों में कोच की बढ़ोतरी की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाडिय़ों का दो स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। इसके अलावा पुल निर्माण की वजह से अजमेर की कुछ गाडिय़ां परिवर्तित मार्ग से होकर संचालित होगी।
ट्रेन नंबर 12719-12720 हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस में 4 दिसंबर से एक जनवरी तक एक थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी की जाएगी। ट्रेन नंबर 02731-02732 हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस में 4 दिसंबर से एक जनवरी तक एक थर्ड एसी कोच बढ़ाया जाएगा।
अस्थाई ठहराव :
यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद-हरिद्वार-अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस का 24 नवंबर से सकौती टांडा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर छह माह के लिए अस्थाई ठहराव दिया गया है।
यह भी पढ़े....
स्वास्थ्य निरीक्षकों व जमादारों की कार्यशाला आयोजित
अजमेर.शहर की स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के तहत अच्छी रैंकिंग के लिए अजमेर नगर निगम सर्किल-1 के तहत वार्ड नम्बर 1 से 5 व 56,60 के स्वास्थ्य निरीक्षकों व जमादारों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में घर-घर से एकत्रित होने वाले कचरे को तीन प्रकार से गीला कचरा, सूखा कचरा व घरेल खतरनाक पृथककृत कर आटो-टीपर में लेने व घर पर खाद बनाने की प्रक्रिया की चर्चा की गई। निगम उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऑटो टीपर में कचरा पृथककृत कर लेने, घर-घर होम कम्पोस्टिंग प्रारंभ कर अपने गार्डन के लिए उपयोगी खाद बनाकर, शहरी निकाय के ऊ पर कचरे के प्रबन्धन का बोझ कम करने व लागों को कपड़े के थैले के इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने तथा ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक को जब्त करने के निर्देश दिए गए।निगम उपायुक्त चिन्मयी गोपाल ने बताया कि शहरवासी घर पर ही कचरा अलग-अलग ऑटो टीपर मे ही डालें।