अजमेर

10th की परीक्षा से पहले अचानक एक पेपर निरस्त होने से students हैरान….

पंचायत समिति मसूदा क्षेत्र में शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा के पहले एकाएक कक्षा दसवीं का पेपर निरस्त कर दिया। इससे विद्यार्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

2 min read
Dec 18, 2019
Students of JK and Ladakh have chance to apply in JEE Mains

विद्यार्थी व अभिभावक हुए हैरान
मसूदा. पंचायत समिति मसूदा (Panchayat Samiti Masuda) क्षेत्र में शिक्षा विभाग (education Department) की ओर से परीक्षा के पहले एकाएक कक्षा दसवीं का पेपर निरस्त(Class X paper canceled) कर दिया। इससे विद्यार्थियों (students )को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही समाजोपयोगी उत्पादक विषय समाप्त करने से विद्यार्थी हैरान भी हैं।

राजकीय उच्च माध्यमिक, उच्च माध्यमिक एवं गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10वी की अर्धवार्षिक परीक्षा (Half yearly examination) को लेकर शिक्षा विभाग ने टाइम टेबल भी जारी किया। इसमें मंगलवार को एसयूपी डब्लू की परीक्षा पहली पारी में प्रात 9 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित थी, लेकिन परीक्षा के दो दिन पूर्व शनिवार को विद्यार्थियों को इस विषय की परीक्षा निरस्त होने की जानकारी दी गई।

राज्य सरकार ने सत्र शुरू होने के साथ ही विद्यार्थियों को इस विषय की पाठ्य पुस्तकें भी दी गई थी, लेकिन अद्र्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम तय होने के बाद इस विषय को हटा दिया। ऐसे में इस विषय की पाठ्य पुस्तिका मात्र कागज बनकर रह गइ है। राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सीताराम शर्मा के अनुसार अद्र्धवार्षिक को लेकर पूर्व में जारी टाइम टेबल में समाजोपयोगी उत्पादक परीक्षा को लेकर मंगलवार की तिथि निर्धारित की गई थी। उसके बाद चार कक्षाओं से उक्त विषय को हटाने के आदेश जारी किए गए।

चार कक्षाओं से हटाया यह विषय
शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक समाजोपयोगी उत्पादक विषय को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया। विद्यार्थियों को इस विषय से व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ परिश्रम करने की सीख मिलती है। इस विषय से छात्र को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही एसयूपी डब्लू विषय के तहत विद्यालयों में शिविरोका भी आयोजन किया जाता है, जिसमें विद्यार्थी सामाजिक जीवन से जुटे सरोकार के कार्य करते थे। राज्य सरकार द्वारा आनन फानन में उक्त विषय को समाप्त करने से विद्यार्थी भी हैरान हैं।

Published on:
18 Dec 2019 02:11 pm
Also Read
View All