अजमेर

पुलिस अधिकारी को फोन कर खाते से उड़ाए 70 हजार, कई महीनों बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Online Froud मुकदमा दर्ज कराने के लिए करना पड़ा इस्तगासा
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2019, 1:18 PM IST
online fraud from a policemen in ajmer
पुलिस अधिकारी को फोन कर खाते से उड़ाए 70 हजार, कई महीनों बाद दर्ज हुआ मुकदमा

आमजन के साथ अब पुलिस के अधिकारी भी ठगी का शिकार हो रहे हैं। ठग ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर पुलिस अधिकारी से बैंक डिटेल हासिल कर खाते से 70 हजार रुपए साफ कर दिए। खास बात यह रही कि सहायक उप निरीक्षक को भी सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज कराने के लिए इस्तगासा दायर करना पड़ा। घटना के 9 महीने बाद पुलिस अब प्रकरण दर्जकर अनुसंधान में जुटी है।

पुलिस के अनुसार ब्यावर नूंद्री मेहन्द्रतान निवासी प्रेमसिंह पुत्र लाडू मेहरात पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। प्रेम सिंह ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी कि 20 अक्टूबर 2018 को उसे कॉल आया। कॉलर ने स्वयं को बैंक मैनेजर बताकर उसके खाते से संबंधित जानकारियां हासिल कर ली। इसके बाद उसके खाते से 70 हजार रुपए की रकम निकाल ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

Published on: