29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी पताशे खिलाने के बहाने किशोरी को ले गया रिश्तेदार, साथियों के साथ किया गैंगरेप

पुलिस मुख्य आरोपी सहित अन्य को दबोचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 4 Jul 2019, 12:49 PM IST

Demo

पानी पताशे खिलाने के बहाने किशोरी को ले गया रिश्तेदार, साथियों के साथ किया गैंगरेप

अजमेर.

निकटवर्ती तबीजी गांव में रिश्तेदार की ओर से किशोरी से गैंगरेप करने का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। पीडि़ता की शिकायत पर मांगलियावास थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत तीन जनों को हिरासत में लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप खुद प्रकरण की मॉनिटरिंग कर रहे है।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि मांगलियवास थानांतर्गत तबीजी गांव की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आने पर थानाधिकारी अय्यूब खां को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए श्रीनगर निवासी मुख्य आरोपी श्रीनगर हाथीपट्टा निवासी सोनू (22) पुत्र नारायण मेघवंशी, कैलाश (23) पुत्र बीरम रावत, ज्ञानसिंह (23) पुत्र प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि स्थानीय युवक सहयोगी की भूमिका में है। पुलिस ने पीडि़ता के परिजन की शिकायत पर नाबालिग से गैंगरेप व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के साथियों के खिलाफ पुलिस ने एसटी/एससी एक्ट में भी अलग से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More- पूर्व उप महापौर सोमरत्न की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई आज, नाबालिग से छेड़छाड़ का है आरोप

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि पीडि़ता मुख्य आरोपी को रिश्तेदार होने से पहले से जानती है। मंगलवार शाम को युवक उसको पानी-पताशे खिलाने के बाद बाइक पर बैठाकर घुमाने के बहाने हटूंडी रोड स्थित जंगल में ले गया, जहां उसके दो साथी मिल गए। उन्होंने यहां शराब का सेवन करने के बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया और तबीजी चौराहे पर छोडकऱ भाग गए। पीडि़ता बदहवास हाल में घर पहुंची जिसे परिजन ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच कर पीडि़ता के बयान दर्ज किए।

Read More- Engineer ने नहीं उठाया Costumer का फोन, डिस्कॉम एमडी ने कर दिया सस्पेन्ड

एसपी पहुंचे मांगलियावास
नाबालिग से गैंगरेप की वारदात की सूचना मिलते ही एसपी कुंवर राष्ट्रदीप मांगलियावास थाने पहुंचे। उन्होंने थानाधिकारी अय्यूब खां को पीडि़ता के बयान के बाद त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। थानाधिकारी अयूब खान ने सराधना चौकीप्रभारी चैनाराम, सिपाही वीरेंद्रसिंह राठौड़, सुरेश बिजानिया, फिरोज खान, श्रीनगर थाना सहायक उप निरीक्षक सरवर खान, सिपाही कांस्टेबल जयसिंह, देवेन्द्रसिंह की टीम गठित कर तीनों युवकों को हिरासत में लिया।