अजमेर

Panchayat Chunav: पुलिसकर्मियों को झटका, नहीं मिलेंगी छुट्टियां

विशेष और आपात स्थिति को छोडकऱ पुलिसकर्मियों को अवकाश नहीं मिल सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2020, 4:17 PM IST
police leave cancel
police leave cancel

अजमेर.

प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव (panchayat chunav) के चलते पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों (police cops) के अवकाश निरस्त (leave cancel) कर दिए हैं। अत्यधिक एवं विशेष परिस्थितियों को छोडकऱ पुलिसकर्मियोंं को छुट्टियां नहीं मिलेंगी।

प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी हुई। बुधवार को नामांकन पत्र (nomination) भरे जाएंगे। इसके बाद 9 जनवरी को नामांकन पत्र (nomination) की जांच और उसी दिन नाम वापसी होगी।

पंचायत चुनाव विभिन्न चरण में होंगे। इसमें ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती (police cops duty) होगी। लिहाजा पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों के अवकाश निरस्त (leaves cancel) कर दिए हैं। विशेष और आपात स्थिति को छोडकऱ पुलिसकर्मियों को अवकाश नहीं मिल सकेंगे।

हैकर्स ने पहले फंसाया जाल में, फिर खाते से उड़ाई रकम

शहर में ऑनलाइन ठगी का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ठगों ने सेवानिवृत्त अधिकारी के क्रेडिट और डेबिट कार्ड को हैक कर दो बैंक खातों से 45 हजार रुपए उड़ा लिए। इस मामले में क्लाक टावर थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

आंतेड़ छतरी योजना में रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी भागु इसरानी ने बताया ने शिकायत में बताया कि उनके पास पेटीएम खाता है। पेटीएम एप पर केवाईसी अपडेट नहीं होने का मैसेज आया। इसमें पेटीएम प्रतिनिधि के घर आकर केवाईसी अपडेट करना का विकल्प था। लिहाजा उन्होंने 2 जनवरी को प्रतिनिधि घर बुलाने का ऑप्शन भर दिया। निर्धारित तिथि पर प्रतिनिधि नहीं आया। 5 जनवरी को उनके मोबाइल पर एसएमएस आया, जिसमें पेटीएम खाता सस्पेंड होने की जानकारी दी गई।

Updated on:
7 Jan 2020, 4:17 PM IST
Published on: