अजमेर

Patrika impact: आखिर उड़ी रोडवेज की नींद, अब होगा अजमेर में यह काम

जर्जर बस स्टैंड की करवाई जाएगी मरम्मत। प्रशासन की तरफ से यात्री सुविधा में होगी बढ़ोतरी ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2019, 7:44 AM IST
roadways bus stand
roadways bus stand

अजमेर.

जर्जर हो चुके अजमेर के केन्द्रीय बस स्टैंड की हालत सुधरेगी। इसके साथ ही यात्री सुविधा में भी बढ़ोतरी होगी। रोडवेज ने बस स्टैंड की हालत सुधारने के लिए 14 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इससे जर्जर हो चुके भवन की मरम्मत होगी। मरम्मत कार्य के लिए रोडवेज मुख्यालय से आए सहायक अभियंता ने बस स्टैंड का निरीक्षण भी किया है।

बस स्टैंड भवन जर्जर हो चुका है। जगह-जगह से प्लास्टर झड़ रहा है। प्रथम तल पर दो कमरों की छत कभी भी गिर सकती है इन कमरों की छत से सरिए निकल कर फर्श को छू रहे हैं। यात्रियों के लिए पानी के पानी की भी अव्यवस्था है। सफाई व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। हालांकि सीबीएस आगार के मुख्य प्रबन्धक सुखपाल बिलोनिया का दावा है कि बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था एयरपोर्ट के समान है।

शौचालय बदहाल
बस स्टैंड पर शौचालय बदहाल हैं। गंदगी के कारण इनका उपयोग भी मुश्किल है। बस स्टैंड पर दिव्यांगों के लिए रैम्प नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। राजस्थान पत्रिका ने 9 अप्रेल के अंक में बस स्टैंड की अव्यवस्थाओं को उजागर किया तो सीबीएस आगार के मुख्य प्रबन्धक ने सीबीएस आगार के प्रबन्धक प्रशासन, यातायात तथा तीनों पारियों क ड्यूटी ऑफिसर को समास्याओं के शीघ्र समाधान करने तथा यात्री सुविधा बढ़ाने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जोनल मैनेजर आज करेंगे निरीक्षण
रोडवेज के अजमेर जोन के जोनल मैनेजर नरेन्द्र चौधरी मंगलवार को रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। राजस्व बढ़ाने आदि पर भी चर्चा की जाएगी।

Published on: