29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैशाख में कचोटने लगी धूप, सूरज को मिला तपाने का मौका

पिछले साल अप्रेल के दूसरे पखवाड़े में ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 23 Apr 2019, 9:14 AM IST

hot weather in ajmer

Boiled Mercury, Nawatapa Capsicum April Afternoon

अजमेर.

वैशाख शुरू होते ही गर्माहट बढ़ गई है। मंगलवार सुबह से ही गर्माहट महसूस हुई। तेज धूप का सुबह ही जनजीवन पर असर दिखा। इन दिनों अधिकतम तापमान 35.5 से 37 डिग्री पर पहुंच गया है। चक्रवाती परिसंचार का असर कम होते ही पारे में करीब 8 डिग्री का बढ़ोतरी हो गई है। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री के आसपास कायम है।

सुबह से ही धूप के तेवर तीखे बने हुए हैं। सूरज ने तपाना शुरू कर दिया है। वैशाख शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं। इसके साथ ही गर्मी बढऩे लगी है। बीते दो दिन से गर्मी के चलते जनजीवन पर भी असर दिखा है। खासतौर पर दोपहर में मुख्य सडक़ों और रिहायशी इलाकों में चहल-पहल कम दिख रही है आमजन मुंह और शरीर को कपड़े से ढांपकर बाहर निकलते देखे जा सकते हैं।

बढऩे लगा तापमान
बीते चैत्र माह में चक्रवाती परिसंचार के कारण जिले में बरसात, ओलावृष्टि और ठंडी हवा का दौर चला था। इससे तापमान 41.8 डिग्री से नीचे लुढकऱ 28.4 डिग्री तक पहुंच गया था। वैशाख की शुरुआत के साथ तपामान फिर बढऩे लगा है। सूरज के तेवर तीखे ही रहे। पिछले साल अप्रेल के दूसरे पखवाड़े में ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया था। मालूम हो कि गर्मी के लिहाज से अभी जेठ और आषाढ़ माह बाकी है।

पिछले दिनों में तापमान

17 अप्रेल-28.4
18 अप्रेल-31.1

19 अप्रेल-32.0
20 अप्रेल-35.5

21 अप्रेल-36.1

22 अप्रेल-36.9