कूलर और पंख बेबस नजर आ रहे हैं। इनसे भी लोगों को राहत नसीब नहीं हो रही है।
अजमेर.
झुलसाती धूप और लू के थपेड़ों से कोई छुटकारा नहीं मिला है। सुबह से शाम तक सूरज जबरदस्त तपा रहा है। बुधवार की शुरुआत भी गर्मी के साथ हुई। भीषण गर्मी के आगे लोग बेबस दिख रहे हैं। अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच बरकरार है।
सुबह से सूरज ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। कडक़ धूप और गर्मी की प्रचंडता बढऩे के साथ लोगों के पसीने छूट गए। गर्म लू के थपेड़ों से बचने के लिए राहगीर और वाहन चालक सिर पर कपड़ा ढांपे नजर आए। शहर की सडक़ों और रिहायशी इलाकों में सन्नाटा सा पसरा रहा। पिछले 10 दिन से सूरज आग उगल रहा है। भीषण गर्मी के आगे कूलर और पंख बेबस नजर आ रहे हैं। इनसे भी लोगों को राहत नसीब नहीं हो रही है।
5.2 डिग्री बढ़ गया है तापमान
चक्रवाती परिसंचार के चलते बीती 18 मई को तापमान 36.4 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद तो पारा लगातार 39.4 से 45.2 डिग्री के बीच ही घूम रहा है। सूरज की प्रचंडता में कमी नहीं आई है। अधिकतम तापमान में पिछले चार दिन में करीब 5.2 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है।
दिन और रात के पारे में नहीं ज्यादा अंतर
गर्मी की प्रचंडता का अंदाजा दिन और रात के तापमान से लगाया जा सकता है। जहां अधिकतम तापमान 41 से 46 डिग्री के बीच घूम रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 से 33 डिग्री के बीच बना हुआ है। दोनों में महज 11.3 डग्री का फर्क है। इसके चलते लोगों को रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।