अजमेर

PM Modi Ajmer Visit Highlight: पीएम के काफिले में होगी 25 कार, परिन्दे भी नहीं मार सकेंगे पर

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 12:10 PM IST
Gaurav Yatra Vasundhara Raje
Gaurav Yatra Vasundhara Raje

अजमेर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर आगमन को लेकर जिला प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है। कायड़ विश्राम स्थली के बाहरी हिस्से में बनाए गए हैलीपेड से पीएम का काफिले की रिहर्सल पूरी हो गई है।

पीएम के काफिले में 25 कारें शामिल होगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड के वाहन शामिल होंगे। हैलीपेड से काफिला महज पांच मिनट में सभा स्थल विश्राम स्थली के गेट में प्रवेश करेगा।

सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी हैलीपेड से सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैँ। इसमें एडीजी भूपेन्द्र सिंह दक, आईजी अजमेर रेंज बीजू जोर्ज जोसफ समेत कई अधिकारी शामिल हैं।

सभा में जाना तो दूर आसपास भी फटक नहीं पाएंगे कर्मचारी

पुलिस महानिरीक्षक(अजमेर रेंज) बीजू जोर्ज जोसफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कायड़ विश्राम स्थली में होने वाली सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। हड़ताली कर्मचारियों को बिना अनुमति सभा स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें प्रवेश व पीएम से मुलाकात के लिए भाजपा, पीएमओ से अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।
आईजी जोसफ ने कहा कि कायड़ विश्रामस्थली पर पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए व्यापक स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल पर मंच, वीवीआईपी एरिया की सुरक्षा का जिम्मा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप(एसपीजी) के पास है जबकि सभा स्थल, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला पुलिस की रहेगी।

दस आईपीएस अधिकारी तैनात

आईजी जोसफ ने बताया सभा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने दस अतिरिक्त आईपीएस अधिकारियों को तैनात किया है। जो स्थल में बनाए गए प्रत्येक ब्लॉक, यातायात, पार्किंग, हेलीपेड की सुरक्षा की कमान संभालेंगे। अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर व टोंक के अलावा प्रदेशभर से पुलिस जाप्ता मंगवाया गया है। इसमें बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप अधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक के साथ पुलिस व आरएसी के जवान शामिल है।

Published on: