
अजमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बुधवार को आयोजित सभा को लेकर युवाओं में उत्साह है। अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल के नेतृत्व में मंगलवार को विधायक कार्यालय पर 150 युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का Tetu बनवाया।
विधायक भदेल ने बताया कि पीएम मोदी की सभा को लेकर युवा उत्साहित है। इस उत्साह को वे अपने हाथों पर Tetu बनवाकर व्यक्त कर रहे हैं। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 150 युवाओं ने हाथों पर Tetu बनवाएं है। इनमें झलकारी बाई मण्डल अध्यक्ष हेमंत सांखला, गजेन्द्र कुमार, विनोद बागोरिया, गंगा सिंह, श्याम तंवर, कमलेश मोर्य, कैलाश अजमेरा, कैलाश सांखला, सुरेन्द्र वर्णवाल सहित अन्य शामिल हैं।
अजमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बुधवार को अजमेर की कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित होने वाली सभा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी सकि्रय हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार शाम को कायड़ विश्राम स्थली पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, पूर्व देहात भाजपा अध्यक्ष डॉ. बी पी सारस्वत, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व एडीए चेयरमैन शिवशंकर हेड़ा, मदस विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मोहित जैन, जितेन्द्र रंगवानी, श्रवण व्यास सहित अन्य मौजूद रहे।