अजमेर

रेलयात्री की जेब से निकला ऐसा सामान जिसे देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चलाए गए सघन तलाशी अभियान में एक रेलयात्री को हथियार समेत गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 1:03 PM IST
police arrested man with pistol on railway station
रेलयात्री की जेब से निकला ऐसा सामान जिसे देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजमेर. राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर चलाए गए सघन तलाशी अभियान में एक रेलयात्री को हथियार समेत गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपित से मामले में गहनता से पड़ताल में जुटी है।


हैडकांस्टेबल झालाराम ने बताया कि एसपी सुनील कुमार विश्नोई के आदेश पर चलाए जा रहे तलाशी अभियान में बुधवार शाम को सिपाही मानसिंह, भंवर सिंह व सुमेरसिंह के साथ प्लेटफार्म नम्बर 4-5 पर संदिग्धों की तलाशी ली। प्लेटफार्म पर नजर आए नागौर निवासी सम्पतराम को रोका। तलाशी में उसकी जेब से पिस्टल बरामद हुआ।

जावरा से लाया पिस्टल
पुलिस की पड़ताल में सम्पतराम ने बताया कि वह पिस्टल मध्यप्रदेश के जावरा से लेकर आया है। हालांकि पुलिस हथियार किस उद्देश्य से लेकर जा रहा था, उसने जावरा में किससे हथियार लिया? आदि सवालों पर जीआरपी अधिकारी पड़ताल में जुटे हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश से ट्रेन के रास्ते मादक पदार्थ अफीम, गांजा और हथियार सप्लाई होता है।

Published on: