अजमेर

उर्स और लोकसभा चुनाव पर पैनी निगाहें, कुछ यूं रहेंगे सुरक्षा इंतजाम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2019, 9:45 AM IST
police security in ajmer
police security in ajmer

अजमेर.

अजमेर में शुरू हुए उर्स मेले व आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रहेगी। इसके लिए सार्वजनिक स्थलों खास कर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों मेंं सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी निगरानी रखेंगे। खासकर धार्मिक स्थलों सहित रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके लिए आमजन को भी पुलिस के साथ सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।

चलेगा तलाशी अभियान
पुलिस लाइन स्थित गैस्ट हाउस में पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने क्राईम मीटिंग ली। बैठक में अधिकारियों को आगामी उर्स मेले में सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने, होटल गैस्ट हाउस की तलाशी, सार्वजनिक स्थल पर हो रही गतिविधियों पर नजर रखे जाने के निर्देश दिए।

रहेगी विशेष चौकसी

पुलिस अधीक्षक राष्ट्रदीप ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी शहर में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि शनिवार को ही जिला स्तरीय सीएलजी की बैठक भी पुलिस लाइन में हुई। बैठक में समाज के प्रतिनिधियों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाईचारा व शांति बनाने के लिए सक्रिय रहने को कहा गया। सभी वृत्ताधिकारियों व थाना पुलिस को स्थानीय लोगों से तालमेल रखने व शांति व सौहार्द को बिगाडऩे वाले तत्वों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

Published on: