29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक गिर पड़ी भारी-भरकम दीवार, जिसने देखा उसकी कांप गई रूह

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 3 Mar 2019, 4:10 PM IST

two man died in jaisalmer accident

women died

सराधना.

निकटवर्ती ग्राम अर्जुनपुरा खालसा में चारदीवारी निर्माण कार्य के दौरान अचानक सामने वाली दीवार मजदूरों पर गिर गई। इससे एक महिला श्रमिक की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर चोटिल हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया।

अर्जुनपुरा खालसा के हाइवे पर स्थित खातोली सरपंच सुनीता देवी के यहां चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा था। श्रमिक नींव की खुदाई कर रहे थे। इसी समय अचानक नींव के पास बनी एक दीवार ढह गई। इससे वहां काम कर रही महिला श्रमिक सपना पत्नी ओम प्रकाश दीवार के नीचे दबने से गंभीर रुप से घायल हो गई जबकि ओम प्रकाश व मेवा पुत्र हजारी चोटिल हो गए।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलते ही मांगलियावास पुलिस ने क्रेन की मदद से दीवार में दबी महिला को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस द्वारा मौका मुआयना भी किया।