अजमेर

गोगामेड़ी ने दी है ये धमकी, पुलिस कर रही खास जांच

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी है । धमकी दरगाह थाना पुलिस संबंधित वीडियो को लेकर तफ्तीश में जुटी है।

2 min read
Jul 04, 2019
sukhdev singh gogamedi
sukhdev singh gogamedi

अजमेर

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दरगाह थाना पुलिस संबंधित वीडियो को लेकर तफ्तीश में जुटी है।

दरगाह कमेटी के नाजिम शकील अहमद ने शिकायत दी कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के खिलाफ शिकायत दी है। इसमें सोशल मीडिया अजमेर दरगाह आने वाले जायरीन को धमकी देने की बात कही है। नाजिम की शिकायत के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हुए वीडियो, गोगामेड़ी की बात और तकनीकी पहलुओं की जांच में विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है।

सौहार्द बिगाडऩे की साजिश
दरगाह नाजिम शकील अहमद ने कहा कि ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती ने देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे का संदेश दिया है। उनकी सूफियत की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। कुछ लोग देश में सर्वपंथ समभाव को बिगाडऩा चाहते हैं। इसको लेकर ही कमेटी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। खादिम नफीस मियां चिश्ती ने भी ऐसी घटना को निंदनीय बताते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने देश में शांति और सौहार्द को बनाए रखने पर जोर दिया है।

यह कहा है गोगामेड़ी ने
बकौल वीडिया गोगामेड़ी ने वायरल वीडियो में कहा कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। यदि वहां कोई भी आतंकवादी गतिविधि अंजाम की गई, हिन्दुओं को नुकसान पहुंचाया गया तो राजस्थान में अजमेर की दरगाह आने वाले जायरीन अपने आपको सुरक्षित न समझें। यहां भी करणी सेना हाथ पर हाथ धरकर चुप नहीं बैठेगी।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोगामेड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच शुरू हो गई है।

कुंवर राष्ट्रदीप, एसपी अजमेर
दरगाह कमेटी के नाजिम ने शिकायत दी है। करणी सेना के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इसमें तकनीकी विशेषज्ञों से परामर्श के अलावा विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जाएगा।
हेमराज, दरगाह थाना प्रभारी

Updated on:
02 Jul 2019 09:21 am
Published on:
04 Jul 2019 07:14 am