अजमेर

Politics: यूनिवर्सिटी ने नहीं पहुंचाए कार्ड, यूं उबल पड़े कांग्रेस नेता

भाटी ने कुलपति प्रो. आर .पी. सिंह को सर्किट हाउस के कक्ष में बुलाकर बातचीत की।
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2019, 9:14 AM IST
congress leaders
congress leaders

अजमेर. महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) के दीक्षांत समारोह में तरीके से ‘ निमंत्रण ’ नहीं देने पर कांग्रेसी नाराज हो गए। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी (bhanwar singh bhati) से सर्किट हाउस में इसकी शिकायत भी की।

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी सर्किट हाउस पहुंचे थे। यहां शहर जिलाध्यक्ष विजय जैन और अन्य कांग्रेसियों (congress worker) ने उन्हें विश्वविद्यालय की तरफ से निमंत्रण पत्र नहीं भेजने और आमंत्रित नहीं करने की जानकारी दी। कांग्रेसियों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कई समारोह में ऐसा कर चुका है।

इस पर भाटी ने कुलपति प्रो. आर .पी. सिंह (prof r.p.singh) को सर्किट हाउस के कक्ष में बुलाकर बातचीत की। कुलपति ने बाहर आकर सभी कांग्रेसियों को आमंत्रित (invitation) किया। इसके बाद मामला शांत हो गया।

युवा दिखाएंगे रंगमंच पर गीतों-नृत्यों का जलवा

पढ़ाई में खोए रहने वाले नौजवानों को रंगमंच पर जलवा दिखाने का अवसर मिलेगा। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के तत्वावधान में 9 और 10 दिसंबर को अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम (आईसीसीसी) का आयोजन होगा।

युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के उ²ेश्य से महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष अन्तर कॉलेज बासांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसमें शास्त्रीय एवं पाश्चात्य गायन (एकल) एकल और युगल गीत, नृत्य,एकल (वाद्य यंत्र) वाद्य यंत्र, समूह नृत्य, स्पॉट पेंटिंग, माइम, वाद-विवाद सहित अन्य प्रतियोगिता होगी। इसमें विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार वाले अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा और नागौर जिले के कॉलेज की टीम भाग लेंगी। डीन छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण माथुर सहित कॉलेज और छात्रसंघ पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं।

टीम करेगी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व..
अन्तर कॉलेज सांस्कृतिक कार्यक्रम से चुने जाने वाली महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय की टीम भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान मे होने वाले पश्चिम क्षेत्र विश्वविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी। इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मिल सकेगा।

Published on: