
अजमेर. लोकसभा शीतकालीन सत्र में सांसद भागीरथ चौधरी ने नियम 377 के तहत लॉटरी में अपना नाम आने पर अविलम्बनीय लोक महत्व के मुद्दों पर चर्चा के दौरान किशनगढ़ (अजमेर) रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों के प्लेटफ ार्मों पर आवागमन के लिए स्वचालित सीढिय़ां एवं लिफ्ट की आवश्यकता की ओर सदन का ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र अजमेर (राजस्थान) के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र किशनगढ़ (अजमेर) में नवीन आधुनिक रेल्वे स्टेशन परिसर में मूलभूत एवं आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण यात्रियों एवं स्थानीय वाशिंदो को काफ ी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक सामाजिक, राजनीतिक एवं दैनिक यात्री संघों के अलावा अनेक सगठनों की ओर से कई बार रेल्वे प्रशासन एवं उन्हें ज्ञापन देकर समुचित मीठा पानी, कैंटीन, लिफ्ट, स्वचालित सीढिय़ां की मांग कर चुके हैं। पिछले दो वर्षो में किशनगढ़ का यह नवीन रेल्वे स्टेशन नाम का ही आधुनिक स्टेशन बन कर रह गया है जिस कारण यात्रियों एवं स्थानीय वाशिंदो में दिन-प्रतिदिन गहरा रोष व्याप्त होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि किशनगढ़ रेल्वे स्टेशन पर गत बजट 2018-19 में दो नवीन एस्केलेटर एवं लिफ्ट का प्रावधान भी स्वीकृत किया गया था लेकिन रेल्वे अधिकारियों ने इस रेल्वे स्टेशन के पुराने परिसर से नवीन परिसर में संचालन के बाद यात्रीभार एवं आय में हुई कमी को आधार मान कर इस एस्केलेटर एवं लिफ्ट की स्वीकृत बजट राशि को मण्डल के ही अन्य रेल्वे स्टेशनों पर हस्तांतरित कर दी गई।
Published on:
3 Dec 2019, 9:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.