अजमेर

राजस्थान के इस शहर में ढाई करोड़ पर फिर रहा पानी , .जानें क्या है पूरा मामला………

बिना लेजर शो के ही मनाई जाएगी प्रताप जयंती , ठेकेदार ने लेजर शो पर पासवर्ड लगा कर बंद किया संचालन , संचालन ठेकेदार फर्म मसर्स दारा कंस्ट्रक्शन की मर्जी पर , ठेकेदार पर एडीए के पत्रों का कोई असर नहीं,

2 min read
Jun 15, 2018
Pratap Jayanti will be celebrated without laser show
बिना लेजर शो के ही मनाई जाएगी प्रताप जयंती

अजमेर.नौसर घाटी स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर ढाई करोड़ खर्च कर लगाया गया थ्री डी लेजर शो का संचालन ठेकेदार फर्म मसर्स दारा कंस्ट्रक्शन की मर्जी पर है। स्मारक पर लेजर शो के संचालन 9 दिसम्बर से पूरी तरह बंद पड़ा है। लेजर शो संचालन के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण ठेकेदार फर्म को कई बार पत्र लिख चुका है लेकिन ठेकेदार फर्म पर इसका असर नहीं हो रहा है। ठेकेदार फर्म ने लेजर शो पर पासवर्ड लगा रखा है ताकि प्राधिकरण इसका संचालन खुद नहीं कर सके। ऐसे में अब महाराणा प्रताप स्मारक पर प्रताप जयंती बिना लेजर शो के ही मनाई जाएगी।

सम्पत्ति व लेजर शो पर लगाया ताला
ठेकेदार फर्म ने प्राधिकरण की संपत्ति, लेजर शो की मशाीनों पर भी आपना लॉक लगा दिया है। यह सरकारी संपति को क्षति पहचाने का कृत्य है। अत: आज ही लेजर शो चालू कर प्राधिकरण को सूचित करें। यदि शो तुरन्त शुरू कर नियमित रूप से संचालित नहीं किया जाता है तो अनुबंध की शर्तो के अनुरूप कार्यवाही अमल में लाई जावेगी, जिसके लिए ठेका फर्म जिम्मेदार होगी।

फिर लिखा पत्र
प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता ने तीन दिन में लेजर शो संचालन के लिए ठेकेदार फर्म को पत्र लिखा है। प्राधिकरण के अनुसारमहाराणा प्रताप समारक पर 3 डी लेजर शो 9 दिसम्बर 2017 से बन्द है। फोन पर लगातार लेजर शो चालू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। ठेकेदार ने 18 दिसम्बर 2017 सोमवार तक लेजर शो चालू कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक लेजर शो चालू नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें...............................

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सालाना परीक्षाएं मार्च मेंं सीनियर सैकंडरी की परीक्षा सात मार्च से दसवीं की परीक्षा 14 मार्च से होगी प्रारंभ
अगस्त से भरे जाएंगे ऑनलाइन आवेदन 20 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षाएं |

Published on:
15 Jun 2018 01:29 pm