अजमेर

आयुष्मान खुराना की इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर और मुखर हुआ विरोध

जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया, सरकार और सिनेमा संचालकों से की प्रर्दशित नहीं करने की मांग

less than 1 minute read
Jun 26, 2019
protest against film article 15 in ajmer
आयुष्मान खुराना की इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर और मुखर हुआ विरोध

राजस्थान ब्राह्मण महासंघ ने फिल्म आर्टिकल 15 के विरोध में बुधवार को सुबह जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि आर्टिकिल 15 फिल्म में समाज की छवि को खराब करने का प्रयास से समाज की भावनाएं आहत होगी। इस फिल्म के प्रदर्शन से रोष बढ़ सकता है और अप्रिय घटना हो सकती है। ज्ञापन देने वालों में रोशन शर्मा, पं. किशन शर्मा, मुन्नालाल शर्मा, रंजन शर्मा, प्रकाश ओझा, आशुतोष, शशिप्रकाश इंदोरिया, कमल शर्मा, सी. पी. शर्मा, सहित अन्य शामिल थे।

समानता के प्रयासों को क्षति पहुंचेगी

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद ने सिनेमा संचालकों से वार्ता कर फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने की मांग की है। राष्ट्रीय महासचिव त्रिवेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि फिल्म से समाज में जातिगत भेदवाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे सरकार की ओर से चलाए जा रहे समानता के प्रयासों को क्षति पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि सिनेमा संचालकों ने इसमें सहयोग का आश्वासन देते हुए फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने का भरोसा दिलाया है। इसी तरह पं. सुदामा शर्मा, जे. पी. अग्निहोत्री, बृजेश पाण्डे, पंकज मिश्रा, एच. पी. शुक्ला, ऋतु शुक्ला, ऋतु पाराशर, आशीष शर्मा, राहुल भारद्वाज, अशोक शर्मा, लोकेश भिण्डा ने भी फिल्म का विरोध किया है।

Published on:
26 Jun 2019 11:11 pm