29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुम रिजल्ट की चिंता मत करो पांच लाख रुपए दो, पास हो जाओगे

सात जुलाई को होनी है परीक्षा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Amit Kakra

•

Updated: 26 Jun 2019, 11:34 AM IST

Ajmer beawar give me five lakh rupees, you will be pass

तुम रिजल्ट की चिंता मत करो पांच लाख रुपए दो, पास हो जाओगे

अजमेर.

ब्यावर अमृतकौर चिकित्सालय के मदर चाइल्ड विंग में नियुक्त एक नर्सिंग छात्र ने नर्सिंग की छात्राओं को परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक छात्राओं से पूरक परीक्षा में पास करवाने के नाम पर पांच लाख रुपए मांग रहा है। पीडि़त छात्राओं ने इस मामले में नर्सिंग अधीक्षक को शिकायत दी है। नर्सिग अधीक्षक ने शिकायत के आधार पर पीएमओ को पत्र लिखा है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और मामले में जांच शुरू कर दी।

मालूम हो कि एक ट्रेनिंग सेंटर की छात्राएं मदर चाइल्ड विंग में डयूटी करने आ रही है। इन छात्राओं ने एक अन्य छात्र पर उन्हें परेशान किए जाने की शिकायत नर्सिग अधीक्षक को दी है। नर्सिग अधीक्षक ने इस मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने के लिए पीएमओ को पत्र लिखा है। इस पत्र में बताया कि छात्राओं को परेशान करने वाला छात्र पांच लाख रुपए लेकर पूरक परीक्षा में पास करवाने की धौंस दिखाता है।

सात जुलाई से परीक्षा

नर्सिंग तृतीय वर्ष के परिणाम कुछ दिनों पूर्व ही जारी हुए हैं और परीक्षा में जिनके पूरक आई है। उनकी परीक्षा 7 जुलाई से होना निर्धारित है।

इनका कहना है
छात्राओं ने नर्सिंग अधीक्षक को शिकायत दी है। नर्सिग अधीक्षक ने इस संबंध में लिखा है। इसमें पांच लाख रुपए में पूरक परीक्षा पास करवाने का हवाला भी दिया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. मुकेश अग्रवाल, उपनियंत्रक, राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय,ब्यावर