अजमेर

हमले के विरोध में बंद रहे अजमेर दरगाह इलाके के बाजार, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग

दरगाह क्षेत्र के अंदर कोट ढ़ाई दिन के झोपड़े से लेकर त्रिपोलिया गेट, कमानी गेट, सोलहखम्बा और दरगाह के मुख्य द्वार तक बाजार पूरी तरह बंद रहे।

less than 1 minute read
Feb 17, 2019
हमले के विरोध में बंद रहे अजमेर दरगाह इलाके के बाजार, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग

अजमेर.
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में जायरीनों की आवाजाही से हमेशा आबाद रहने वाले दरगाह इलाके के बाजार रविवार को बंद रहे। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

दी अंदर कोटियान पंचायत के बैनर तले घोषित इस बंद को व्यापारियों ने पूरा समर्थन दिया। दरगाह क्षेत्र के अंदर कोट ढ़ाई दिन के झोपड़े से लेकर त्रिपोलिया गेट, कमानी गेट, सोलहखम्बा और दरगाह के मुख्य द्वार तक बाजार पूरी तरह बंद रहे। दो बजे से 4 बजे तक बाजार जहा बंद रखे गए तो हताई चोक पर एक श्रद्धांजलि सभा भी रखी गई और शहीदों को 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसके बाद बाजार में रैली निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। व्यापारियों ने देश के शहीदों को शत शत नमन किया। देशवासियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है के वो पाकिस्तान के खिलाफ अब सख्त से सख्त कदम उठाएं। ताकि सवा सौ करोड़ लोगों की तरफ से शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके। इस मौके पर पंचायत के सदर मंसूर खान ने कहा कि हम सब सरकार के साथ हैं और देश के लिए कुर्बान होने का अवसर मिला तो हम खुशनसीब होंगे।

Published on:
17 Feb 2019 08:34 pm
Also Read
View All